{"_id":"c13450b6301fe4573eecdba5a7223883","slug":"silani-village-firing-wounded-veterans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सिलानी में फायरिंग, बुजुर्ग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव सिलानी में फायरिंग, बुजुर्ग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
Updated Thu, 06 Nov 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सिलानी में बुधवार की दोपहर दो गुटों में भिड़ंत हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
फायरिंग में किराना की दुकान चलाने वाला बुजुर्ग दुकानदार घायल हो गया। बुजुर्ग को गोली लगने के बाद दोनों ही गुट मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों और परिजनों ने बुजुर्ग को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
जिला पुलिस ने संबंधित थाना पुलिस को गांव में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि सिलानी गांव के पाना केशों में दो गुटों के बीच बुधवार की दोपहर किसी बात पर कहासुनी शुरू हुई थी।
कहासुनी इस तरह से बढ़ी कि दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच खूब मारपीट हुई। अचानक एक गुट के एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकाली और दूसरे गुट के व्यक्ति को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
जिस व्यक्ति को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी, वो तो बच गया, लेकिन गोली पास में ही किराने की दुकान करने वाले बुजुर्ग 55 वर्षीय मेहर सिंह पुत्र लेखराम की टांग में जा लगी।
विज्ञापन
फायरिंग होते ही गांव में अफरातफरी मच गई। मेहर सिंह को घायल देखकर दोनों ही गुट के लोग वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत घायल के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद मेहर सिंह को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया।
ग्रामीणों ने बोलने से किया इनकार
सामान्य अस्पताल में घायल मेहर सिंह को लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि गोली गलतीवश चली है।
चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते मेहर सिंह को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस प्रवक्ता चमनलाल ने बताया कि गांव सिलानी में दो गुटों के बीच फायरिंग में एक बुजुर्ग के घायल होने के मामले की जांच की जा रही है।
जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित पुलिस ने गांव पर नजर बना रखी है।