{"_id":"585972594f1c1b1f64e3a061","slug":"shorty-aka-katia-attacked-mp-arrested-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिया पर हमला करने वाला महिपाल उर्फ छोटू गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिया पर हमला करने वाला महिपाल उर्फ छोटू गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
बेरी/झज्जर। झज्जर पुलिस की एसआईटी द्वारा गश्त के दौरान अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। एसआईटी के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि एसआईटी में तैनात मुख्य सिपाही अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना बेरी के एरिया में कलानौर रोड़ गांव बिसान मोड़ के पास पर गश्त पर तैनात थी। गांव बिसान की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। सामने गश्त पर तैनात पुलिस टीम को देख कर युवक ने भागने का प्रयास किया तो टीम ने युवक को काबू किया गया । पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान महिपाल उर्फ छोटू निवासी गांव भदानी जिला झज्जर के तौर पर की गई शक के आधार पर काबू किये गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी रिवाल्वर व एक कारतूस बरामद किया गया। अवैध हथियार सहित पकड़े गए उपरोक्त आरोपी महिपाल के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुऐ थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया ।
एसआईटी प्रभारी झज्जर ने बताया कि अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में खुलासा करते हुए बतलाया कि उसने बीते 14 सितंबर 2016 को अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर नीरज उर्फ कातिया निवासी गांव दूबलधन तथा विकास निवासी गांव पलड़ा पर जान से मारने की नीयत से गांव पलड़ा के स्टेडियम में हथियारों से जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि जान से मारने की नीयत से किये गए जानलेवा हमले के संबंध में थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी महीपाल वांछित था। उन्होंने बताया कि अवैध हथियार सहित पकड़े गए जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।