फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   shortage of water in winter

सर्दी में भी पानी की किल्लत, फूटा गुस्सा

Fri, 25 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर Updated Fri, 25 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
shortage of water in winter

विज्ञापन
सर्दी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। आमतौर पर पानी की किल्लत भी इन दिनों खत्म हो जाती है, लेकिन खातीवास गांव में पानी की समस्या से ग्रामीणों के सर्दी में भी पसीने छूट रहे हैं। वीरवार को पानी की समस्या पर यहां ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। महिलाओं व पुरुषों ने चरखीदादरी रोड पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक रहे जाम की वजह से दोनों तरफ वाहन फंस कर रह गए। बाद में तहसीलदार व थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया।

दूर से लाते हैं पानी, जलघर बना कबाड़
महिलाओं में रोष था कि गांव में पिछले करीब 20 दिन से पेयजल का भारी संकट बना है। सर्दी के मौसम में भी महिलाओं को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी सिर पर ढोकर लाना पड़ रहा है। गांव में बनी पानी की कि डिग्गी, जलघर में गंदगी भरी है। डिग्गी की हालत खराब है। पीने के पानी की समस्या को लेकर कई बार जल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन विभाग पानी की समस्या का समाधान नही कर पाया है।
विज्ञापन

खरीदना पड़ रहा है।



जाम लगाए खड़ी महिलाओं ने बताया कि वे खेतों पर लगे टयूबवेल से पानी लाने पर विवश हैं। जल विभाग द्वारा पानी न दिए जाने के कारण उन्हें पीने का पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि नहाने, पीने, यहां तक की पशुओं के लिए भी पानी की कमी झेल रहे हैं। मजबूरन जाम लगाना पड़ा है। कहीं किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों की लगी लंबी कतार
खातीवास में पीने के पानी की मांग को लेकर महिलाएं झज्जर-चरखीदादरी रोड पर बैठ गई। सड़क पर लंबा जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी थी। राहगीर भी इससे परेशान दिखे। जाम की सूचना मिलते ही एसएचओ बलजीत सिंह व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिलाओं से बात की। महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और वे जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खुरी खोटह सुनाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी पर उतर आई । दोनों अधिकारियों ने गांव के लोगों को साथ लेकर महिलाओं से बात की और करीब आधे घंटे के बाद समझा बुझाकर जाम खुलवाया। जाम के खुलते ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed