{"_id":"110641460caac217427e3a0de9e565a8","slug":"shops-shutted-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानें बंद कर कमेटी चौक पर बैठे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानें बंद कर कमेटी चौक पर बैठे दुकानदार
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Thu, 10 Dec 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिब्बती शरणार्थियों द्वारा गर्म वस्त्रों और जूतों की अस्थायी मार्केट लगाने से नाराज शहर के रेडीमेड गारमेंट्स और जूता विक्रेता दुकानदार बुधवार को हड़ताल पर रहे। दो घंटे दुकानें बंद कर दुकानदारों ने पुरानी कमेटी चौक पर दिया धरना और प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर तिब्बत बाजार बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन
झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी के पीछे खाली पड़ी जमीन पर पिछले कुछ वर्षों से तिब्बती शरणार्थी सर्दियों के मौसम में बाजार लगाते हैं।
इस बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स और शूज आदि के अलावा कई तरह का सामान मिलता है। तिब्बतियों के इस बाजार से शहर के जूता व रेडीमेड गारमेंट्स विक्रेताओं में रोष है। तिब्बत बाजार के विरोध में शहर के काफी जूता एवं गारमेंट्स दुकानदारों ने करीब दो घंटे तक अपनी दुकानें बंद रखी। दुकानदार धरना देकर कमेटी चौक पर बैठे। कमेटी चौक से लघु सचिवालय परिसर तक प्रदर्शन भी किया। लघु सचिवालय में ज्ञापन देकर तिब्बतियों के बाजार को बंद कराने की मांग की गई। इस प्रदर्शन में अनेक दुकानदार शामिल थे।
विज्ञापन
ज्ञापन में यह रखीं मांगें
नायब तहसीलदार ओमबीर को दिए ज्ञापन में कहा गया कि तिब्बती हर साल आकर तीन महीने में यहां का सारा व्यापार समेट जाते हैं। जबकि यहां के जूता और रेडीमेड गारमेंट्स के दुकानदार सालभर मंदी की मार झेलते हैं। तिब्बती बाजार के कारण उनका काम बिलकुल चौपट हो गया है। हर वर्ष प्रशासन से मांग की जाती है कि बाजार लगाने के लिए तिब्बतियों को अनुमति न दें, मगर अनुमति दे दी जाती है। प्रशासन हम दुकानदारों की ओर ध्यान दें और जल्द उक्त अस्थायी बाजार को बंद कराए। अनिल, सोनू, सूरज, दीपक, सुमित, रवींद्र्र, युद्धवीर, बिजेंद्र, विजय, सतीश, गुलश, नवीन, रणधीर, राजेश, विजय, निशांत, संजय, रोहित कुमार सहित कई दर्जनों ने ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन