फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shopkeepers, hawkers and vehicles occupy the footpath

Jhajjar-Bahadurgarh News: फुटपाथ पर दुकानदार, रेहडी और वाहनों का कब्जा

Fri, 27 Jun 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 27 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers, hawkers and vehicles occupy the footpath
26jjrp19- झज्जर। शहर में फुटपाथ पर दुकानदार व वाहन चालकों की तरफ से किया गया कब्जा। संवाद
झज्जर। शहर में फुटपाथ पैदल चलने के लिए बनाए गए हैं, लेकिन इन पर दुकानदारों, रेहडी वालों के साथ-साथ वाहन चालकों का कब्जा है। इस कारण लोगों को मजबूरन सड़कों पर चलना पड़ रहा है। इससे हादसे होने का खतरा बना रहता है। नगर परिषद और यातायात पुलिस ने पिछले दिनों शहर में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान भी चलाया था।
विज्ञापन

दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से नो-पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों के चालान भी काटे थे। इसका दो-तीन दिन ही असर रहा, लेकिन अब दुकानदार, रेहड़ी चालक और वाहन चालकों ने फुटपाथ पर दोबारा से अतिक्रमण कर लिया है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वाले लोगों को होती है। पैदल चलने के लिए फुटपाथ बने हैं जबकि शहर में इन पर वाहनों की अवैध पार्किंग होती हैं। इनको रोकने के लिए नियमित रूप से अभियान नहीं चलने के कारण आम जनता को परेशानी होती हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों को होती है परेशानी
दुकानों के बाहर वाहन खड़े होने के कारण दुकानदारों को परेशानी होती है। चालक अपने वाहन खड़े करके घंटों खरीददारी करने के लिए चले जाते हैं। कई बार तो जाम की स्थिति बन जाती है। बाजार में सबसे ज्यादा हालात खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों के बाहर अतिक्रमण भी जिम्मेदार
दुकानों के बाहर दुकानदारों ने भी अतिक्रमण किया हुआ है, जिस कारण लोगों को दिक्कत आती है। दुकानदारों ने पांच से दस फीट तक अतिक्रमण किया हुआ है। सिलानी गेट, बादली रोड पर दुकानदारों ने दस से 15 फीट तक अतिक्रमण किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed