{"_id":"668b34f3165b05ddc40b6fb4","slug":"shehnai-will-ring-from-9-auspicious-time-for-marriage-till-15-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108434-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 9 से गूंजेंगी शहनाईं, 15 तक शादी के लिए शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 9 से गूंजेंगी शहनाईं, 15 तक शादी के लिए शुभ मुहूर्त
Mon, 08 Jul 2024 06:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड पर ज्वैलर्स की शॉप पर खरीदारी करते ग्राहक।
बहादुरगढ़। दो माह से भी ज्यादा समय बाद अब 9 जुलाई से एक बार फिर शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी, लेकिन यह गूंज महज हफ्ता भर ही रहेगी। 17 जुलाई से देवशयनी एकादशी से चातुर्मास लग जाएगा। फिर देव उठनी एकादशी के बाद नवंबर में ही विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
जुलाई में शादियों के शुभ मुहूर्त होने से बाजारों में रौनक बढ़ गई है। ज्यादा मैरिज हॉल, वाटिका, शादी हॉल की बुकिंग हो चुकी है। वहीं बैंड, बग्गी की भी बुकिंग तेजी से चल रही है और अधिकतर बुकिंग हो चुकी हैं। जुलाई में बहादुरगढ़ क्षेत्र में 100 से अधिक शादियां होंगी। काठमंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पुजारी सियाराम ने बताया कि 9 से 15 जुलाई तक केवल 6 लगन हैं। 9 और 11 जुलाई को रात-दिन दोनों समय विवाह का शुभ मुहूर्त है, जबकि 13 जुलाई को दिन में और 14 को रात में शुभ मुहूर्त है। 15 जुलाई को दिन और रात दोनों समय विवाह का मुहूर्त है। जुलाई में 9, 11, 12, 13, 14, 15 को ही शुभ मुहूर्त हैं।
चार से पांच बुकिंग हैं जुलाई में
नाहरा-नाहरी रोड पर एक बैंड संचालक सूबे सिंह का कहना है कि इस साल शादी का सीजन अभी तक फीका ही रहा है। इससे कारोबार को भी घाटा हुआ है। मई व जून में सहालग नहीं था। वहीं जुलाई में कम ही शुभ मुहूर्त हैं। सभी के पास चार से पांच बुकिंग हैं। जहां पहले एक दिन में दो से तीन बुकिंग होती थी। अब इतनी पूरे सीजन में हो रही है। इससे कारोबार में घाटा भी हो रहा है।
विज्ञापन
बाजारों में बढ़ी रौनक
जुलाई में सहालग होने से बाजारों की रौनक बढ़ गई है। ज्वैलरी, कपड़ा, बर्तन, किरयाणा, ब्यूटी पार्लर समेत अन्य दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। रेलवे रोड पर साड़ी का व्यापार करने वाले दुकानदार पुरुषोत्तम का कहना है कि वैसे तो इस माह शादी की कम ही तारीख हैं, लेकिन सहालग होने से चहल-पहल बढ़ जाती है। शादियों के लिए लोग खरीदारी करने के लिए जून के आखिरी सप्ताह से आ रहे हैं। वहीं जुलाई में इनकी संख्या और ज्यादा हो गई है।
अच्छे व्यापार की उम्मीद
हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन वर्मा का कहना है कि मौसम अच्छा होने के साथ इस माह में सहालग होने के कारण कपड़ों से लेकर ज्वैलरी व अन्य सामान के कारोबार में भी बढ़ोतरी हुई है। इस माह में सहालग होने से बाजारों में रौनक बढ़ी है। वहीं ज्वैलर्स का कारोबार भी अच्छा जा रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया है, लेकिन सहालग में इसका भी कारोबार अच्छा हो रहा है।