फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sharp shooter naveen bali police took on remand for two days

Jhajjar-Bahadurgarh News: शार्प शूटर नवीन बाली पुलिस ने दो दिनों के रिमांड पर लिया

Fri, 19 May 2023 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
sharp shooter naveen bali police took on remand for two days
झज्जर। बेरी के कादयान खाप के प्रधान बिल्लू कादयान पर फायरिंग के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए शार्प शूटर नवीन उर्फ बाली को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद झज्जर पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने नवीन बाली को पुलिस को दो दिनों के रिमांड पर सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस नवीन बाली को कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश करने के लिए लाई थी। पुलिस ने आरोपी को एक बार फिर से रिमांड पर लेने के लिए तर्क दिया कि रिमांड अवधी पूरी होने के बावजूद अभी अनेक पहलू ऐसे हैं जिस पर आरोपी नवीन बाली से पूछताछ होनी बाकी है। अदालत ने पुलिस के तर्क से सहमत होते हुए एक बार फिर से नवीन बाली को दो दिनों के रिमांड पर सौंप दिया। बता दें कि पिछले दिनों बेरी कादयान खाप के प्रधान बिल्लू कादयान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में जहां बिल्लू कादयान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके साथ बैठे दो
विज्ञापन

अन्य को भी गोली लगी थी। अब सभी खतरे से बाहर है। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशू उर्फ भाऊ ने सोशल मीडिया पर बकायदा पोस्ट डालकर ली थी। इसी मामले में पुलिस नीरज बवाना गैंग से जुड़े शार्प शूटर नवीन बाली को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। 9 मई से नवीन बाली पुलिस रिमांंड पर था। जिसे अदालत में पेश कर पुलिस ने एक बार फिर उसे दो दिनों के रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में रही कड़ी सुरक्षा
नवीन बाली को अदालत में पेश किए जाने के दौरान अदालत परिसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया था। करीब डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों की डयूटी अदालत परिसर में शार्प शूटर नवीन बाली को पेश किए जाने के दौरान लगाई गई थी। पुलिस कर्मी यहां हर गतिविधि पर नजर रखे थे। पेशी के बाद उसे लौटने पर पुलिस बल यहां रहा। पुलिस का मानना है कि नवीन बाली के भी तार कादयान खाप के प्रधान बिल्लू कादयान पर हुई फायरिंग से परोक्ष या फिर अपरोक्ष रूप से जुड़े हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed