{"_id":"65da49dbd935e8173b017826","slug":"shakti-nagar-youths-body-found-in-two-parts-in-krishna-nagar-suspicion-of-murder-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105750-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शक्ति नगर के युवक का दो हिस्से में शव कृष्णा नगर में मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शक्ति नगर के युवक का दो हिस्से में शव कृष्णा नगर में मिला, हत्या की आशंका
Sun, 25 Feb 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शनिवार को शक्ति नगर निवासी युवक का दो हिस्से में शव कृष्णा नगर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप उसी के दो दोस्तों पर लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल भिजवाया, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से कराने की मांग की है। फिलहाल शव को पीजीआईएमएस रोहतक भेजा है।
पुलिस को सूचना मिली कि शहर के कृष्णा नगर में एक युवक का धड़ पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी तलाश करने के बाद युवक का सिर भी कुछ दूरी पर ही मिल गया। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया और छानबीन के बाद युवक की पहचान होने पर उसके परिजनों को भी घटना से अवगत करवाया। मृतक की पहचान शहर के शक्ति नगर निवासी 27 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है। आशीष दो दिन पहले अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकला था और वापस घर नहीं आया था। पुलिस ने आशीष के परिजनों के बयान के आधार पर उसके दोनों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर बुलाया। इतना ही नहीं युवक आशीष का पोस्टमार्टम डॉक्टर के बोर्ड द्वारा करवाने के लिए शव को पीजीआईएमएस रोहतक भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद यह साफ हो सकेगा कि आखिर युवक की हत्या कैसे की गई और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे की वजह का पता चल सकेगा। फिलहाल मृतक युवक के दोनों दोस्त फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
वर्जन...
कृष्णा नगर में एक युवक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पीजीआईएमएस में होगा। फिलहाल मृतक के दो दोस्तों के खिलाफ परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
- विनोद कुमार, एसएचओ, शहर थाना बहादुरगढ़।