फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SFI National Open Ranking Competition will be held in Ambala on 3rd and 4th December

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहली बार होगी एसएफआई नेशनल ओपन रैंकिंग प्रतियोगिता

Thu, 01 Dec 2022 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
SFI National Open Ranking Competition will be held in Ambala on 3rd and 4th December
बहादुरगढ़। पहली एसएफआई नेशनल ओपन रैंकिंग चैंपियनशिप 2022 के लिए जोनल क्वालिफायर राउंड 3 से 4 दिसंबर को अंबाला के वार हीरोज स्वीमिंग पूल में खेला जाएगा। इसमें सात प्रदेश और दो केंद्र शासित राज्य के सैकड़ों तैराक अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव और जोनल कॉर्डिनेटर अनिल खत्री ने बताया कि भारतीय तैराकी संघ पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर ओपन रैंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में शामिल तैराक शामिल होंगेे। इसके लिए पूरे देश को चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन से हर इवेंट में 6 टॉप तैराकों को इसमें शामिल किया जाएगा। जोन-1 में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख शामिल होंगे। सह सचिव अनिल खत्री ने बताया कि पहली एसएफआई नेशनल ओपन रैंकिंग प्रतियोगिता 20 से 23 दिसंबर तक हैदाराबाद में होगी। प्रतियोगिता में पहले आठ स्थानों पर आने वाले तैराकों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वर्ष 2007 और उससे पहले जन्म लेने वाले तैराक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में तैराक फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रॉक, बटरफ्लाई, ब्रैस्टस्ट्रॉक और आईएम में भाग ले सकते हैं। एक तैराक अधिकतम पांच इवेंट में भाग ले सकता है। नेशनल स्वीमिंग और नेशनल गेम्स के मेडल हासिल करने वाले तैराकों को नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जोनल राउंड में भाग लेने की जरूरत नहीं है। उन्हें सीधे प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed