{"_id":"66181961dc87e3a9150c5945","slug":"sewer-cover-caved-in-again-on-nahara-nahari-road-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-106739-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नाहरा-नाहरी रोड पर सीवर का ढक्कन फिर धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नाहरा-नाहरी रोड पर सीवर का ढक्कन फिर धंसा
Thu, 11 Apr 2024 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 11 Apr 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
नाहरा-नाहरी मार्ग पर धंसे सीवर के ढक्कन को दिखाते लोग।
बहादुरगढ़। शहर के नाहरा-नाहरी मार्ग पर लाइनपार क्षेत्र में सीवर का ढक्कन बार-बार टूट रहा था और यह फिर धंस गया है। इससे न केवल वाहन चालकों को बल्कि यहां के दुकानदारों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों भी यह ढक्कन टूट गया था। इसे बदला गया, लेकिन फिर से यह टूट गया। सीवर का ढक्कन टूटने से मलबा अंदर गिर जाता है और सीवर जाम हो जाता है।
स्थानीय निवासी सतीश शर्मा, विकास कुमार ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से सीवर के ढक्कन को 28 मार्च को ठीक करवाया गया था। इस सड़क से लगातार भारी वाहन गुजरने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। दो पहिया वाहन हादसे का शिकार हो रहें हैं। नाहरा-नाहरी रोड पर यह जगह ब्लैक स्पॉट बन गई है। सड़क सुरक्षा संगठन के सलाहकार सतीश शर्मा ने बताया कि सीवर का ढक्कन हर दो माह में टूट जाता है। विभाग द्वारा इसका स्थाई समाधान किया जाए। क्योंकि 28 मार्च को विभाग ने सीवर का नया ढक्कन लगाया था। परंतु दो दिन पहले यह ढक्कन फिर से टूट कर नीचे धंस गया। दूर से दिखाई न देने के कारण दो पहिया वाहन चालक इसमें गिर कर चोटिल हो रहें हैं। लाइनपार निवासी लक्ष्मण गुप्ता, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, रवि कुमार, कार्तिक शर्मा ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से इसे शीघ्र ठीक करवाने की मांग की है। वार्ड पार्षद राजेश तंवर ने कहा कि ढक्कन के नीचे लोहे के एंगल लगाए जाएं ताकि यह ढक्कन की मजबूती बनाए रखें। वहीं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता दलबीर सिंह ने कहा कि शीघ्र ही इसे बदलवा दिया जाएगा।