फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Seven months' diet money stuck, increasing the financial burden on players

Jhajjar-Bahadurgarh News: सात माह की डाइट राशि अटकी, खिलाड़ियों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Seven months' diet money stuck, increasing the financial burden on players
झज्जर। जिले के खिलाड़ियों की अभी सात माह की डाइट राशि खेल विभाग के मुख्यालय से आनी बाकी है। डाइट राशि समय पर नहीं आने के चलते खिलाड़ियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया। इसके चलते खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



खेल विभाग हरियाणा की तरफ से जारी की गई जिला खेल विभाग, सरकारी स्कूलों व पंचायातों की खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाले 25-25 खिलाड़ियों को डाइट राशि दी जाती है। वर्ष 2025-26 में खेल विभाग हरियाणा की तरफ से जिले में जिला खेल विभाग की 38 और सरकारी स्कूलों व पंचायतों को 21 खेल नर्सरी चालू की गई थी। इन खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को अभी तक अप्रैल माह की डाइट राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन




पिछले लंबे समय से पिछले जिले की खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की 9 महीने की डाइट राशि बची हुई थी, लेकिन खेल विभाग हरियाणा की तरफ से अब मई व जून माह की डाइट राशि जिला जिला खेल विभाग को दी गई है। इन दोनों माह की डाइट राशि खिलाड़ियों को वितरित की जा रही है। इसके अलावा अभी जुलाई से लेकर जनवरी माह तक डाइट राशि खिलाड़ियों की आनी बाकी है। खेल नर्सरी में आठ से 15 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये व 15 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये की डाइट राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह खेल नर्सरी चालू



जिले में खेल विभाग, सरकारी स्कूलों व पंचायतोंं को अलग-अलग खेलों की नर्सरी संचालित की गई है। इसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाॅल, मुक्केबाजी, क्रिकेट, साइकिलिंग, फुटबाॅल, हॉकी, हैंडबॉल, जूडो, तैराकी, बालीबॉल, कुश्ती, वूशू, आर्चरी, कबड्डी, खो-खो, वेटलिफ्टिंग, नेटबाॅल, ताइक्वांडाे, कैनाइंग, शूटिंग, जिमनास्टिक सहित अन्य खेलों की नर्सरी संचालित हो रही है।


वर्जन

जिले की खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की 9 माह की डाइट राशि बची हुई थी, जिसमें से दो माह की राशि आई है। इस डाइट राशि को खिलाड़ियों को वितरित किया जा रहा है। बची हुई डाइट राशि खेल विभाग के मुख्यालय की तरफ से जारी होने के बाद खिलाड़ियों को वितरित की जाएगी।



सतेंद्र, जिला खेल अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed