फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Seven including Geeta Bhukkal, Raghuveer Kadayan, Rajendra June filed their nominations.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गीता भुक्कल, रघुवीर कादयान, राजेंद्र जून समेत सात ने कराया नामांकन

Wed, 11 Sep 2024 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Seven including Geeta Bhukkal, Raghuveer Kadayan, Rajendra June filed their nominations.
झज्जर। हरियाणा विधानसभा आम चुनावों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। नामांकन प्रक्रिया के चलते मंगलवार को बेरी और झज्जर विधानसभा क्षेत्र से दो-दो प्रत्याशियों तथा बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। बादली विधानसभा क्षेत्र से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को झज्जर विधानसभा क्षेत्र से गीता भुक्कल धर्मपत्नी दलबीर सिंह भुक्कल निवासी तलाव रोड झज्जर तथा दलबीर सिंह भुक्कल पुत्र लीलू राम निवासी तलाव रोड झज्जर ने इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा मौजूद रहे। सांसद के आने से पहले समय निकलने के चलते कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल ने एक बार अपना आवेदन आरओ को सौंप दिया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा लगभग 2 बजकर 59 मिनट पर आरओ कार्यालय पहुंचे, तब कांग्रेस प्रत्याशी ने दोबारा अपना आवेदन दिया।
विज्ञापन

इ

बहादुरगढ़ से राजेंद्र जून समेत तीन नामांकन दाखिल
बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किए, जिनमें राजेन्द्र सिंह जून पुत्र स्व. सूरजमल निवासी सेक्टर 2 बहादुरगढ़ ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। सचिन जून पुत्र राजेश जून निवासी सेक्टर 9ए बहादुरगढ़ और सुनीता धर्मपत्नी राजेश जून निवासी सेक्टर 9 ए बहादुरगढ़ ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल ने नामांकन प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरी से रघुबीर कादयान ने भरा पर्चा

बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से रघुबीर सिंह कादयान पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव दुबलधन और यशवीन सिंह कादयान पुत्र रघुबीर सिंह कादयान निवासी गांव दुबलधन ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया।
गीता भुक्कल ने जताया एतराज
शपथ पत्र को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल ने आरओ के समक्ष एतराज जताया। गीता भुक्कल ने कहा कि जो शपथ पत्र दिया गया है, उसमें शपथ लेता हूं लिखा गया है जबकि साथ में लेती हूं भी लिखा होना चाहिए। उन्होंने पांच साल पहले भी यह शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। आरओ एवं एसडीएम रवींद्र यादव ने उनको आश्वासन दिया कि उनकी यह शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंचा दी जाएगी।

आरओ कार्यालय तक पहुंचे समर्थक, पुलिस ने हटाया
जब कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल नामांकन करने पहुंची तो उनके साथ काफी संख्या में समर्थक भी आरओ कार्यालय तक पहुंच गए। एक बार पुलिस ने मुख्य गेट तक बंद करना पड़ा, लेकिन समर्थक नहीं माने और आरओ कार्यालय के बाहर जहां बेरीगेट्स लगाए गए थे, वहां तक पहुंच गए। पुलिस को जबरदस्ती समर्थकों को हटाना पड़ा। कई समर्थकों और पुलिस के बीच बहस भी हुई। खुद कांग्रेस प्रत्याशी ने भी समर्थकों ने अंदर नहीं आने की अपील की, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed