फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Service to the village is service to the nation: Vikram Kadian

गांव की सेवा ही राष्ट्र की सेवा : विक्रम कादियान

Thu, 08 Feb 2024 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 08 Feb 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Service to the village is service to the nation: Vikram Kadian
झज्जर। भारत के लोकतंत्र की असली पहचान भाजपा है। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का एक समान मान-सम्मान होता है जबकि दूसरे दलों में तो शीर्ष पद केवल वंशवाद की जकड़ में है।
विज्ञापन

यह बात बाकरा, डीघल तथा छारा में कार्यकर्ता कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा में साधारण कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बलबूते पर शीर्ष पदों पर पहुंच सकता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ग्राम उत्थान के लिए कमर कस ली है। मोदी की गारंटी वंचित व शोषितों के दरवाजे व दहलीज तक पहुंचनी चाहिए। कार्यकर्ता भाजपा का तीसरा नेत्र है। त्रिदेव पन्ना प्रमुख पार्टी की रीड की हड्डी है। आज भाजपा ने गांव व अविकसित बस्तियों में विकास की दस्तक देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार्यशाला में हुई बेरी मंडल की बैठक गांव बाकरा की सामान्य चौपाल, डीघल मंडल की बैठक बरहाना गुगनान तथा छारा मंडल की बैठक भापड़ोदा की बड़ी चौपाल में हुई। कार्यकर्ताओं को बूथ के हिसाब से प्रवास की सूची तथा कार्य दिए गए। इस अवसर पर छारा मंडल अध्यक्ष हरीश दलाल, बेरी मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, डीघल मंडल अध्यक्ष बुधराम, ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन सुदीप राठी, जिला महामंत्री रतन सागर, जिला उपाध्यक्ष संदीप मलिक, जिला मीडिया प्रभारी नवीन राठी, जिला पार्षद अमित, दिनेश ऐरन, अजय बेरी, जयवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed