{"_id":"657f367810067975690eca97","slug":"senior-state-swimming-competition-from-24th-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4294-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीनियर स्टेट तैराकी प्रतियोगिता 24 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीनियर स्टेट तैराकी प्रतियोगिता 24 से
Sun, 17 Dec 2023 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। 58वीं सीनियर हरियाणा राज्य तैराकी प्रतियोगिता 24 व 25 दिसम्बर को होगी। भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि इस बार सीनियर स्वीमिंग प्रतियोगिता बहादुरगढ़ की एचएल सिटी के ऑल वेदर स्वीमिंग पूल पर आयोजित की गई है। इसका शुभारंभ हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह और हरियाणा तैराकी संघ के प्रधान सांसद धर्मबीर सिंह करेंगे। सभी तैराक फ्री स्टाईल, बैकस्ट्रॉक, ब्रैस्टस्ट्रॉक और बटरफ्लाई इवेंट में भाग ले सकते हैं। इसके साथ आईएम, फ्री स्टाइल रिले, मैडले रिले और मिक्स फ्री स्टाइल रिले भी करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तैराक का एसएफआई और हरियाणा तैराकी संघ का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व तैराक को अपना यूनिक आईडैंटिफिकेशन नंबर साल 2023-24 के लिए रिन्यू करवाना भी जरूरी है। एक तैराक पांच व्यक्तिगत इवेंट में ही भाग ले सकता है। अनिल खत्री ने बताया कि तैराकी प्रतियोगिता के समापन पर बैस्ट तैराक भी चुना जाएगा और उसे अवार्ड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन