{"_id":"68a8d0e5f6f830bf7907c172","slug":"seminar-on-de-addiction-held-in-vaishya-arya-kanya-mahavidyalaya-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116965-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर हुआ सेमिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर हुआ सेमिनार
विज्ञापन
-फोटो 58 : जागरूकता कार्यक्रम में नशे की लत से दूर रहने को लेकर शपथ लेती छात्राएं, स्टॉफ व अन्य
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में ड्रग एब्यूज सेल के तत्वावधान में नशा मुक्ति पर एक दिवसीय सेमिनार हुआ। इसमें वाईआरसी और एनएसएस सेल की सहयोगात्मक भूमिका रही और स्वयंसेविकाओं ने एक जागरूक पहल करते हुए इसमें भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बीके अमृता रही। उन्होंने छात्राओं को समाज में बढ़ती नशा प्रवृत्ति व इसके दुष्प्रभावों के बारे में अपने विचार व्यक्त कर उन्हें जागरूक किया। इसके साथ ही राजबाला व दिनेश अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
बीके अमृता ने कहा कि नशे के लगातार सेवन से व्यक्ति अपने स्वयं के सामाजिक और पारिवारिक अलगाव का शिकार बन जाता है। आज बढ़ते नशे की समस्या एक बहु आयामी चुनौती बनकर समाज व राष्ट्र के युवाओं को दिशा से भ्रमित कर रही है। नशे के प्रभाव बड़े ही दुर्गम व जटिल है यह आपकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालता है।
विज्ञापन
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजवंती शर्मा ने कहा कि आज लगातार बढ़ रहा नशे का दुष्प्रभाव युवाओं को अपनी गिरफ्त में जकड़ रहा है। यह एक जटिल स्थिति है जो गंभीर मानसिक और शारीरिक समस्याओं का कारण बनती है। नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति अपनी मानसिक क्षमता, मनोदशा, समन्वय और सहयोग जैसे तत्वों को प्रभावित करता है।
दिनेश अग्रवाल ने भी नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को लगातार आध्यात्मिक शक्ति से जुड$कर समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए ड्रग एब्यूज सैल की सदस्या अंजु चौधरी ने किया। कार्यक्रम में एनएसएस सह प्रभारी डा. नैना फोगाट, वाईआरसी सदस्या डा दीपिका का भी विशेष सहयोग रहा।
-फोटो 58 : जागरूकता कार्यक्रम में नशे की लत से दूर रहने को लेकर शपथ लेती छात्राएं, स्टॉफ व अन्य। स्रोत कॉलेज
-- -- -- -- -- -- -- -- --