फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sector 9 colonies become dark as the day progresses

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन छिपते हो जाता है सेक्टर 9 की कॉलोनियों में अंधेरा

Wed, 12 Jun 2024 05:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 12 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Sector 9 colonies become dark as the day progresses
बहादुरगढ़। शहर में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब हैं। इनमें शहर का पॉश इलाका सेक्टर-9 व 9ए भी शामिल है। नजफगढ़ रोड से बहादुरगढ़ बाईपास की तरफ जाने वाले सेक्टर-9 मार्ग पर इन दिनों शाम होते ही अंधेरा छा जाता है और अंधरे की वजह से वारदात होने की आशंका रहती है। सेक्टर-9 और 9ए के निवासियों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सेक्टर-9 व 9ए के निवासी संदीप कुमार, अक्षय शर्मा, राहुल वर्मा, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र पंडित ने बताया कि नजफगढ़ रोड मोड़ से बहादुरगढ़ बाईपास पर जाने वाले सेक्टर-9 के रास्ते पर स्ट्रीट लाइट तो खूब लगी हुई हैं लेकिन इनमें से एक भी रोशनी नहीं दे रही है। कई जगह स्ट्रीट लाइट के खंभे भी टूटे हुए हैं। जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों ने बताया कि यहां स्ट्रीट लाइट कई वर्षों पहले लगाई गई थी, कुछ समय तक तो यह मार्ग रोशनी से सराबोर रहा, लेकिन अब इस पर अंधेरा छाया रहता है। खराब हुई स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की जरूरत भी किसी भी विभाग और प्रशासनिक अधिकारी की ओर से नहीं उठाई गई। अब यहां पर शाम होते ही पूरी तरह अंधेरा छा जाता है। इस मार्ग से आवागमन करने में लोगों को काफी परेशानी होती है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग को रोशन किया जाए। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाए या उनके स्थान पर नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं। ताकि लोग आसानी से इस मार्ग से आवागमन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed