{"_id":"22c7a1e7b2d54daedaea00c0c03d7880","slug":"second-time-noc-will-submit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा जमा करानी होगी एनओसी, नामांकन करने वाले मायूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा जमा करानी होगी एनओसी, नामांकन करने वाले मायूस
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चायती चुनाव के मद्देनजर पहले चरण के नामांकन शुरू हो चुके हैं। मगर उम्मीदवारों में वीरवार को भी इस बात को लेकर संशय बना रहा कि उन्हें दोबारा से एनओसी जमा करानी है या नहीं। सरपंच और पंच पद कई उम्मीदवार नामांकन रिन्यू कराने के लिए शपथ पत्र देने के लिए बूथ पर गए तो उन्हें दोबारा से एनओसी जमा कराने की बात कही गई, जिससे उम्मीदवारों को मासूय होकर वापस लौटना पड़ा।
सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए गांव में एआरओ और आरओ नियुक्त किए गए हैं ताकि उन्हें गांव में नामांकन पत्र दाखिल करने की सुविधा मिल सके। इसी को लेकर ऐसे उम्मीदवार नामांकन के लिए पहुंचे जिन्होंने पहले ही नामांकन दाखिल कराया है तो उन्हें दोबारा से बिजली निगम और बैंकों से एनओसी लाने के लिए कहा गया। वहीं ब्लॉक समिति और जिला पार्षद के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए भी संशय बना रहा।
अधिकतर उम्मीदवारों का कहना है कि दोबारा से एनओसी जमा कराने के लिए उन्हें एक बार फिर से निगम कार्यालय और बैंकों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। वहीं दूसरी ओर आरओ और एआरओ द्वारा दोबारा से एनओसी जमा कराए जाने की बात कहे जाने पर उम्मीदवार बिजली निगम कार्यालय और बैंकों की कार्रवाई कराने में जुट गए।
विज्ञापन
ऐसे करें नामांकन
सरपंच और पंच पद के लिए उम्मीदवारों को अपने गांव में बूथ पर एनओसी के साथ हस्तलिखित शपथ पत्र जमा कराना होगा जबकि ब्लॉक समिति पद के लिए अपने ब्लॉक में शपथ पत्र देना होगा। इसी तरह से जिला पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों को जिला सचिवालय से फार्म लेकर एनओसी के साथ जमा कराना है। फार्म को इंटरनेट से अपलोड किया जा सकता है। फार्म पर कोई नंबर नहीं है जिसकी फोटो कापी भी काम में ली जा सकती है।
-क्या कहते हैं अधिकारी
इस बारे में जब डीडीपीओ विशाल कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि 3 माह पहले उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कराए थे। मगर अब उन्हें भी दोबारा से एनओसी जमा करानी होगी, क्योंकि इस दौरान भी उम्मीदवार डिफाल्टर हो सकते हैं। इस प्रक्रिया को साफ सुथरा बनाने के लिए सभी उम्मीदवार दोबारा से एनओसी जमा कराए।