फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Second merit list of undergraduate classes will be released today

स्नातक कक्षाओं की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी आज

Fri, 19 Aug 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Second merit list of undergraduate classes will be released today
विभिन्न कॉलेजों की बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए स्नातक कक्षाओं की दूसरी मेरिट लिस्ट 19 अगस्त को आयेगी। जिनका नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, वे 20 अगस्त से 23 अगस्त तक फीस भर सकेंगे। खाली सीटों को भरने के लिए 26 अगस्त को दोबारा पोर्टल खुलेगा और उसी दिन से ओपन काउंसिलिंग भी शुरू होगी। ओपन काउंसलिंग के लिए पहले हफ्ते में 100 रुपये लेट फीस ली जाएगी और दूसरे हफ्ते के दौरान प्रतिदिन 100 रुपए अतिरिक्त लेट फीस लगेगी।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि वीरवार को विभिन्न स्नातक कक्षाओं के 20 विद्यार्थी अपने दस्तावेजों की जांच के लिए कॉलेज में उपस्थित हुए। इनमें बीए के 09, बीकॉम के 05, बीसीए के 02, बीएससी नॉन मेडिकल के 04 विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। वीरवार शाम तक बीए के 147, बीकॉम के 23, बीबीए के 19, बीसीए 27, बीएससी नॉन मेडिकल के 39 और बीएससी मेडिकल के 24 विद्यार्थी ऑनलाइन फीस भर चुके थे। नेहरू कॉलेज मे बीए की 480, बीकॉम की 160, बीबीए की 80, बीसीए की 80, बीएससी नॉन मेडिकल की 300 और बीएससी मेडिकल की 80 सीटें हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में दस्तावेजों की जांच जरूरी
जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आया है और वे एडमिशन लेने के इच्छुक हैं वे ऑनलाइन माध्यम से फीस भर दें। उनके सभी मूल प्रमाण पत्रों की कॉलेज में जांच होगी और उनको अपने प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी के 02 सेट कॉलेज में जमा करवाने होंगे। इसलिए विद्यार्थी अपने ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म की हार्ड कॉपी, फीस रसीद की प्रति, फोटोग्राफ, सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटोकॉपी साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed