{"_id":"63f5110a8d12ca555f0896ea","slug":"se-interrogated-xen-department-headquarter-will-investigate-the-allegations-of-embezzlement-jhjhar-news-c-17-1-73580-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एसई ने एक्सईएन से की पूछताछ, गबन के आरोपों की विभाग मुख्यालय करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एसई ने एक्सईएन से की पूछताछ, गबन के आरोपों की विभाग मुख्यालय करेगा जांच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) बीएंडआर के कार्यालय में कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) अनिल रोहिल्ला व उपमंडल अभियंता-वन (एसडीई) सुनील शर्मा के बीच पांच दिनों पहले हुई हाथापाई और मारपीट की घटना के बाद अब गबन के आरोपों की जांच होगी। दोनों अधिकारियों की जांच विभाग के मुख्यालय की ओर से की जाएगी।
एसडीई और एक्सईएन की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब इनकी जांच कराने की सिफारिश मंगलवार को अधीक्षक अभियंता (एसई) सुरेंद्र देशवाल ने उच्चाधिकारियों से की है। विभाग मुख्यालय ही अब अपने स्तर पर इस मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन करेगा। उसके बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि गत 16 फरवरी को कंप्यूटर को लेकर एसडीई सुनील शर्मा व एक्सईएन अनिल रोहिल्ला के बीच आपस में हाथापाई व मारपीट हो गई थी। दोनों ने लिखित में पुलिस को शिकायत दी थी, मगर अगले दिन दोनों में आपसी राजीनामा हो गया था। उसके बाद एसडीई ने अनिल रोहिल्ला पर गबन के गंभीर आरोप लगाकर एसई को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की थी। ऐसे में एसई ने एक्सईएन को मंगलवार को बुलाकर इस मामले की जानकारी भी ली है और एक्सईएन ने उनके सामने अपना पक्ष भी रखा है। इस मामले में एक्सईएन रोहिल्ला ने भी एसई को विभिन्न मामलों में कई तरह के आरोप लगाकर पत्र लिखा है। विभाग के उच्चाधिकारियों को जल्द ही इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और जांच करके स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि गोलमाल हो रहा है तो उसे रोका जा सके। मारपीट की घटना व गबन के आरोपों को लेकर एसई ने मंगलवार को एक्सईएन को अपने कार्यालय में बुलाया था। उनसे इस बारे में पूछताछ की गई है लेकिन एसई व एक्सईएन ने इसे रूटीन की मुलाकात बताया है।
विज्ञापन
संदेह के घेरे में सरकारी अस्पताल का 10वां रनिंग बिल का भुगतान
शहर के सरकारी अस्पताल को 200 बेड का अपग्रेड करने के लिए छह मंजिला नया भवन बनाया जा रहा है। करीब 40 करोड़ की लागत से यह भवन बन रहा है। इस भवन के निर्माण के लिए 10वें रनिंग बिल के रूप में दो करोड़ 39 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान पिछले दिनों किया गया है। इसमें आरोप है कि एक्सईएन ने ठेकेदार को काम से ज्यादा बिल का भुगतान कर दिया है। जितने काम का भुगतान किया गया है वह 31 मार्च 2023 से पहले पूरा नहीं हो सकता। ऐसे में ठेकेदार को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाने का आरोप है।
वर्जन...
मैं अपना काम ईमानदारी से कर रहा हूं, लेकिन सिस्टम इतना भ्रष्ट हो गया है कि ईमानदार व्यक्ति काम नहीं कर सकता। मैं फर्जी बिलों का भुगतान नहीं कर रहा था तो मुझे काम से हटाया गया। मेरे साथ मारपीट की गई। मुझे न्याय चाहिए। उच्चाधिकारियों से मांग है कि वे इस मामले में संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करें। जांच ठीक हुई तो बिलों के भुगतान में भारी गोलमाल उजागर हो सकता है।
-सुनील शर्मा, एसडीई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, बहादुरगढ़
मैं रूटीन कार्य के लिए एसई से मिला था। ऐसे में इस मामले को लेकर भी मैंने अपना पक्ष उनके सामने रख दिया है। अब इस मामले की जांच होगी। जांच में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई हो जाएगी। इससे ज्यादा मैं इस बारे में कुछ नहीं बता सकता।
-अनिल रोहिल्ला, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, बहादुरगढ़
बहादुरगढ़ कार्यालय में एसडीई और एक्सईएन के बीच हुई मारपीट और गबन के आरोपों को लेकर विभाग मुख्यालय की ओर से जांच की जाएगी। मुख्यालय के स्तर पर ही जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। एक्सईएन को इस मामले में बुलाया गया था। उन्होंने अपना पक्ष रखा है। ऐसे में जांच के बाद ही अब इस मामले में आगामी कार्रवाई होगी।
-सुरेंद्र देशवाल, एसई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, झज्जर