फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SDM Naseeb did night patrolling with the officials of the Pollution Department.

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के साथ एसडीएम नसीब ने की नाइट पेट्रोलिंग

Fri, 17 Oct 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
SDM Naseeb did night patrolling with the officials of the Pollution Department.
-फोटो 53 : शहर में एक औद्योगिक इकाई में नाइट पेट्रोलिंग करते एसडीएम नसीब कुमार और प्रदूषण नियंत - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। हवा विषाक्त हो रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201 होना, मानकों में बहुत ही अस्वास्थ्यकर (वेरी अनहेल्दी) श्रेणी है। इसको लेकर अब प्रशासन सख्त हो गया है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीसीबी) की तीनों टीमें लगातार नाइट पेट्रोलिंग कर रही हैं। इसी कड़ी में एसडीएम नसीब कुमार खुद भी फील्ड में उतर आए हैं और औद्योगिक क्षेत्रों में देर रात छापेमारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात एसडीएम नसीब कुमार ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ रोहद गांव की तरफ बने इंडस्ट्रियल एरिया में निरीक्षण किया। यहां दो फैक्टरियों में अवैध गतिविधियां और प्रदूषण फैलाने का कार्य होते हुए पाया गया।
विज्ञापन

मौके पर एसडीएम ने दोनों यूनिट को कड़ी चेतावनी दी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को संबंधित इकाइयों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम नसीब कुमार ने कहा, शहर में बढ़ते प्रदूषण को रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने इस दौरान आधा दर्जन से अधिक फैक्टरियों की जांच की और यह भी सुनिश्चित किया कि कहीं रात के समय कूड़ा या औद्योगिक अपशिष्ट तो नहीं जलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली किसी भी इकाई को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में अभियान और अधिक तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed