{"_id":"6339e781bbd7561ca153fdd4","slug":"sdm-inspected-mandi-for-purchase-preparation-jhjhar-news-rtk6597603145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में बाजरे की आवक शुरू, एसडीएम ने किया फसल खरीद का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में बाजरे की आवक शुरू, एसडीएम ने किया फसल खरीद का निरीक्षण
विज्ञापन
झज्जर। जिले में खरीफ सीजन 2022 की फसलों की मंडियों में आवक व न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद आरंभ हो चुकी है। एसडीएम रविंद्र कुमार ने शनिवार की शाम अनाज मंडी झज्जर का दौरा किया और खरीद संबंधी इंतजामों का जायजा लिया।
एसडीएम ने मंडी में बाजरे की आवक, गेट पास, नमी मापक यंत्र, तिरपाल व खरीद एजेंसी से जुड़े कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आढ़तियों व मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि मंडी में किसानों की किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर मार्केट कमेटी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
रविवार को बाजरे की खरीद किसी भी एजेंसी की ओर से नहीं की गई। रविवार को छुट्टी होने के कारण मंडी परिसर में श्रमिक व आढ़ती आराम करते हुए नजर आए। आढ़ती चांद सिंह ने बताया कि रविवार को काफी किसान अपने बाजरे को लेकर मंडी परिसर में पहुंचे लेकिन गेट पास व अन्य सुविधाएं नहीं होने के कारण किसान वापिस चले गए। उन्होंने कहा कि बाजरे की खरीद का सीजन है इसीलिए छुट्टी के दिन भी बाजरे की खरीद की जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार को करीब 4500 क्विंटल बाजरा किसानों की ओर मंडी में बेचने के लिए लाया गया था। लेकिन खरीद एजेंसी हैफेड की ओर से मात्र 160 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई।