{"_id":"6804036baa93a58fc40cdc57","slug":"scholarships-will-be-given-to-students-from-class-1st-to-8th-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-120856-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पहली से 8वीं के विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पहली से 8वीं के विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
Sun, 20 Apr 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। छात्रवृत्ति/प्रोत्साहन स्कीमों के तहत वर्ष 2025-26 में विद्यार्थियों को पीएफएमएस/डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति, वर्दी, स्कूल बैग व स्टेशनरी भत्ता की राशि विद्यार्थियों को दी जाएगी। यह राशि पहली से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को तीन माह में एक बार दी जाती है।
विभाग ने कहा कि सभी स्कूलों के मुखिया योजना के लिए वन स्कूल एप पोर्टल पर विद्यार्थियों का पूर्ण डाटा अपलोड करे। इसमें परिवार पहचान पत्र का आईडी नंबर, विद्यार्थी का बैंक खाता संख्या, बैंक आईएफएससी कोड, बैंक के नाम सहित पूरी जानकारी अपलोड की जाएगी। डाटा पूर्ण न होने पर पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ले पाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मलिक ने कहा कि सभी बच्चों के बैंक खाता, पीपीपी की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करवाई जा रही है।
दाखिला लेने वाले बच्चों के खुलेंगे बैंक खाते
सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के बैंक खाते खोले जाएंगे। यह प्रक्रिया स्कूल मुखियाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि छात्रवृत्ति व अन्य भत्ता राशि खातों में डाली जा सके।