{"_id":"6836038ad9a8a78b7604701a","slug":"satpal-saini-became-the-head-of-teen-shakti-mandir-jan-sudharak-sabha-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115048-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन शक्ति मंदिर जन सुधारक सभा के प्रधान बने सतपाल सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन शक्ति मंदिर जन सुधारक सभा के प्रधान बने सतपाल सैनी
विज्ञापन
-फोटो 61 : तीन शक्ति मंदिर जनसुधारक सभा की नई कार्यकारिणी के सदस्य। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। तीन शक्ति मंदिर जन सुधारक सभा की मंगलवार को कार्यकारिणी का समय पूरा होने पर मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसके बाद कार्यवाहक प्रधान राजेंद्र सैनी की अध्यक्षता में चुनाव हुए। सर्वसम्मति से सभा में 30 साल से ज्यादा समय से सेवा दे रहे सदस्य सतपाल सैनी को प्रधान चुना गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें टंडन गोपाल को सचिव, दीपक गुप्ता को सहसचिव, गोविंद राणा को प्रबंधक, प्रदीप गुप्ता को कोषाध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण वशिष्ठ को स्टोर इंचार्ज, सुरेश रोहिल्ला व आनंद वर्मा को सहायक स्टोर इंचार्ज, राजेंद्र सैनी, शिव कुमार वर्मा, नवीन रोहिल्ला, प्रदीप गुप्ता उर्फ बबली, जयभगवान सैनी, मोहित वर्मा, कृष्ण राणा, सौरभ सैनी, प्रवीण सैनी को सदस्य बनाया गया है।
-फोटो 61 : तीन शक्ति मंदिर जनसुधारक सभा की नई कार्यकारिणी के सदस्य। स्रोत : विज्ञप्ति
-- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
-फोटो 61 : तीन शक्ति मंदिर जनसुधारक सभा की नई कार्यकारिणी के सदस्य। स्रोत : विज्ञप्ति