फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sasrauli Kaliyawas Marg will be constructed with Rs 7.5 crores

Jhajjar-Bahadurgarh News: 7.5 करोड़ से होगा सासरौली कालियावास मार्ग का निर्माण

Thu, 13 Jun 2024 04:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 13 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Sasrauli Kaliyawas Marg will be constructed with Rs 7.5 crores
साल्हावास। सासरौली से कालियावास वाया भागवी मोड़ की तरफ जाने वाली लगभग 15 किलोमीटर सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। इसके लिए लोकनिर्माण विभाग एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा है। 20 जून तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने व सड़क नवीनीकरण का काम शुरू होने की उम्मीद है। इस सड़क नवीनीकरण के काम में लगभग 7.50 करोड़ रुपये खर्च होगा। सड़क में गड्ढे होने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर हिचकोले खाने को विवश हैं। सड़क निर्माण के लिए बिरोहर गांव में लोकसभा चुनाव से पहले लगभग दस दिन तक तक ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। धरना प्रदर्शन के दौरान कई नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर समस्या के निजात के लिए लोगों को आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

विधायक गीता भुक्कल भी इस सड़क के निर्माण के मुद्दे को विधानसभा में उठा चुकी हैं। सरपंच प्रतिनिधि रवींद्र सहरावत ने बताया कि टूटी सड़क की वजह से राहगीर परेशान हैं। एक दशक पहले बनी सड़क पर कारपेंटिंग का काम भी नहीं हुआ। अब पिछले 10 वर्षों से सड़क पर पैचवर्क भी नहीं हुआ है। सासरौली से चरखी दादरी जाने वाला यह मुख्य मार्ग होने के बावजूद अधिकारी इस सड़क की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed