फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sas and bahu died

झगड़े में चली गई सास-बहू की जान

Tue, 12 Jan 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर Updated Tue, 12 Jan 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
गांव मागंवास में सास-बहू के बीच हुई आपसी कहासुनी के बाद विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर बेटी व दामाद उसे लेकर रोहतक पीजीआई पहुंचे, लेकिन डाक्टर महिला को बचा नहीं पाए। बहू की मौत की सूचना पर वृद्धा सास भी डर गयी और बहु के खाने के बाद जो जहर बचा था उसे निगल गई।
विज्ञापन


 परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं घटना से ग्रामीणा भी स्तब्ध रह गए। पुलिस दोनों मौतों को लेकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गांव मांगावास निवासी राजबीर फायनेंस का काम करता है। उसने बेरी में कार्यालय बना रखा है। रविवार को वह आम दिनों की तरह कार्यालय में चला गया। घर में राजबीर की  पत्नी बबीता, मां राजपति थीं। दोपहर में किसी बात को लेकर सास और बहू में तकरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबीता कुछ ज्यादा ही बुरा मान गई। उसने अपनी विवाहिता बेटी को फोन कर झगड़े की बात बता दी। बेटी दामाद घरेलू कलह निपटाने के लिए घर पहुंचे, लेकिन पहले ही बबीता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इस बारे में परिजनों को भी नहीं बताया। बेटी व दामाद घर पहुंचे तो बबीता की हालत देख कर भौंचक रह गए। आनन फानन में उसे रोहतक पीजीआई ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


उधर, बहू की मौत की सूचना से सास राजपति( 65) बुरी तरह से डर गई। उसने भी बबीता के पीने के बाद बचे जहरीले पदार्थ को निगल लिया। इससे उसकी भी हालत बिगड़ गई। परिजनों को मामला समझ में आ गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल की ओर लेकर चले, लेकिन राजपति ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन वृद्ध के शव को लेकर वापस गांव मांगावास आए और अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस ने की इत्तफाकिया कार्रवाई
मृतक बबीता के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को रोहतक पीजीआई में किया गया। इससे पहले थाना बेरी पुलिस ने उसके पति व मायके के लोगों के बयान दर्ज किए। बबीता की मौत को इत्तफाकिया मानते हुए धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया। दोपहर बाद गांव में बहू बबीता का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण राजबीर के परिवार को सहानुभूति जताते रहे।


वर्जन-
गांव मांगावास में बबीता ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। रोहतक पीजीआई एमएस में शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में 174 की कार्यवाही की गई। उसकी सास की मौत की सूचना भी है, लेकिन उसमें कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई।
पवन, जांच अधिकारी,  बेरी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed