{"_id":"66b01d9745251bf8c004ac77","slug":"sarpanch-started-free-bus-service-for-girl-students-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112520-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं के लिए सरपंच ने शुरू कराई निशुल्क बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं के लिए सरपंच ने शुरू कराई निशुल्क बस सेवा
Mon, 05 Aug 2024 06:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
04jjrp12 बेरी । कॉलेज में जाने वाली छात्राओं के लिए निशुल्क बस सेवा का शुभारंभ करते हुए सरपं
बेरी। गांव बिसाहन के सरपंच इंद्रजीत सुहाग ने कॉलेज में जाने वाली क्षेत्र की छात्राओं के लिए निशुल्क दो बसें चलाकर समाजसेवा के क्षेत्र में एक नई मिसाल स्थापित की है। इसमें एक बस दुबलधन से वाया बेरी होते हुए रोहतक तक जाएगी। दूसरी बस छारा से होते हुए रोहतक तक चलेगी। बसें छात्राओं को गांव से शहर में शिक्षण संस्थानों व कॉलेज तक ले जाने और छुट्टी के बाद वापिस उनके गांव तक छोड़ेगी। सरपंच ने बताया कि दो बसों की शुरूआत की गई।
सरपंच इंद्रजीत सुहाग ने कहा कि पहले हम स्कूल में नंगे पैर पढ़ने जाते थे और रेत में हमारे पर भी चलते। आज जमाना इतना आगे बढ़ गया है कि पहले स्लेट पर पढ़ते थे और आज लैपटॉप आ गए हैं। बेटियां बुलंदियां छू रहीं हैं तो ऐसे में हमारे क्षेत्र की बेटियां क्यों पीछे रहें। इसी सोच के साथ उन्होंने बस सेवा शुरू की है। सरपंच इंद्रजीत सुहाग ने बताया कि हमारे क्षेत्र के कई गांवों की मांग थी कि हमारी बेटियों को कॉलेज जाने में काफी तकलीफ होती है। इसी परेशानी को देखते हुए उन्होंने दो बसों का प्रबंध किया है ताकि बेटियों को पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का यदि जरूरत पड़ी तो और बसों को भी लगाया जाएगा। उनका मानना है कि सुविधा के अभाव में ग्रामीण आंचल की कोई भी बेटी अशिक्षित न रहे। यही उनकी मंशा है। बसों का सभी स्थानों से चलने का समय सारिणी जल्द तय कर दी जाएगी।