फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanjana of Bahadurgarh stood first in essay competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: निबंध प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ की संजना रही प्रथम

Thu, 24 Oct 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 24 Oct 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Sanjana of Bahadurgarh stood first in essay competition
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के 10 महाविद्यालयों के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग विज्ञान का युग है और वैज्ञानिक शिक्षा बहुत जरूरी है। प्रतियोगिता का आयोजन रसायनशास्त्र प्राध्यापक राकेश पसरीजा ने किया। मंच संचालन डॉ. मीनाक्षी ने किया। निबंध लेखन के प्रमुख विषय कृषि के स्थायित्व का महत्त्व, प्राचीन भारत में विज्ञान एवं तकनीक, साइबर क्राइम और इससे बचाव, आधुनिक विश्व में ऊर्जा के नवीनीकरण का महत्त्व और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में विज्ञान की भूमिका रहे। राजकीय महिला महाविद्यालय, बहादुरगढ़ की संजना का निबंध पहले, प्रारंभ शिक्षण संस्थान झज्जर की खुशी दूसरे और रिया अग्रवाल तीसरे, राज्य इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान झज्जर से आदित्य दुबे चौथे, राजकीय महाविद्याल, बादली की कीर्ति पांचवें, राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ से सुमान्या शर्मा छठे, राज्य इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान झज्जर से विघ्नेश सातवें, प्रारंभ शिक्षण संस्थान, झज्जर से पलक कुमारी आठवें, राजकीय महाविद्यालय झज्जर से नीति नौवें तथा महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय झज्जर से करुणा दसवें स्थान पर रही। प्रतियोगिता का निर्णय पंडित राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा की भौतिकी प्राध्यापिका डाॅ. अंजलि मान तथा राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ की जूलॉजी प्राध्यापिका डॉ. मोनिका और राजकीय महाविद्यालय झज्जर के रसायन शास्त्र प्राध्यापक संजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापिका ज्योति सांगवान, रीना, सारिका, डॉ. प्रवीण और मोनू, प्रीति, डॉ. मीनू, अरविंद कुमार, डॉ. सविता, डॉ. सीमा, डॉ. ज्योति और सुख सहायक सुनीता मौजूदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed