फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanitation workers went on strike and expressed their anger over the outstanding salary of three months

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन माह के बकाया वेतन को लेकर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers went on strike and expressed their anger over the outstanding salary of three months
बहादुरगढ़। तीन माह के बकाया वेतन को लेकर ठेकेदार के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारी ने मंगलवार को एक बार फिर हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के प्रवेश द्वार पर बैठकर नप अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि अब हड़ताल तब तक समाप्त नहीं होगी, जब तक उन्हें 3 माह का बकाया वेतन नहीं मिल जाता।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उन्हें घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। हालात ये है कि अब तो दुकानदारों ने भी उधार देने बंद कर दिया है। बच्चों की फीस तक समय पर नहीं दे पा रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार से ठेकेदारी व्यवस्था खत्म करने मांग की है। हड़ताली कर्मचारी अनिल, पूजा, सागर, मोनू, आकाश, विजय, सन्नी, शोभा, दर्शना व प्रियंका ने बताया कि उनका 3 माह का बकाया वेतन और चौथा महीना चल रहा है, मगर वेतन नहीं दिया जा रहा। इसके चलते कर्मचारियों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया वेतन को लेकर वे कई बार हड़ताल व धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, मगर हर बार उन्हें झूठा आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करा दी जाती है। कर्मचारियों ने चेताया कि अब यह हड़ताल तब तक समाप्त नहीं होगी, जब तक कर्मचारियों के खातों में बकाया वेतन नहीं आ जाता।



-फोटो 56 : नगर परिषद कार्यालय के गेट पर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद



----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed