{"_id":"6a8e8652ce2bc60ac205e9cd","slug":"sanitation-workers-strike-in-haryana-workers-detained-in-jhajjar-sanitation-services-disrupted-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में सफाई कर्मियों की हड़ताल: झज्जर में हिरासत में लिए कर्मी, सफाई व्यवस्था प्रभावित; रात भर चला हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में सफाई कर्मियों की हड़ताल: झज्जर में हिरासत में लिए कर्मी, सफाई व्यवस्था प्रभावित; रात भर चला हंगामा
Wed, 26 Aug 2026 11:53 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:53 AM IST
सार
झज्जर में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं और नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने अपनी हड़ताल को अगले चार दिनों के लिए और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिये सफाईकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, जिसके चलते मंगलवार शाम 7 बजे से शुरू हुआ हंगामा देर रात 1 बजे तक चला। तीन अलग-अलग स्थानों पर कूड़ा उठाने के प्रशासनिक प्रयासों का विरोध करते हुए सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया। भगत सिंह चौक और बीकानेर चौक पर प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।
विज्ञापन
घटनाओं के क्रम में, सफाई कर्मियों ने कूड़ा उठाने आए पुलिस कर्मियों पर कूड़ा फेंक दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने 70 से अधिक सफाई कर्मियों को हिरासत में ले लिया। पहले भगत सिंह चौक पर कार्रवाई हुई और फिर रात 1 बजे बीकानेर चौक पर। हिरासत में लिए गए सफाई कर्मियों को रोडवेज बसों में बिठाकर विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया और अल सुबह 3 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
आज, बुधवार को भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं और नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने अपनी हड़ताल को अगले चार दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। रात को कर्मियों को हिरासत में लेने के बाद, प्रशासन ने शहर की सभी डंपिंग साइटों पर सफाई कार्य पूरा करा लिया है।
विज्ञापन