फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sangeeta was chosen Miss Fresher, Vikas was chosen Mr. Fresher

Jhajjar-Bahadurgarh News: संगीता को मिस फ्रेशर, विकास को मिस्टर फ्रेशर चुना गया

Sat, 14 Sep 2024 03:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 14 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Sangeeta was chosen Miss Fresher, Vikas was chosen Mr. Fresher
13jjrp13- साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में आयोजित फ्रेशर पार्टी में मौजूद विद्यार्थी व 
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में शुक्रवार को एमए इतिहास विभाग के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा एमए इतिहास के नौवें बैच के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए स्वागत पार्टी का आयोजन किया गया। शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. अनीता रानी ने किया। कहा कि एमए इतिहास के विद्यार्थी जीवन का व्यावहारिक ज्ञान भी जानें।
विज्ञापन

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने राष्ट्र और समाज के वास्तविक इतिहास की तर्कपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। वरिष्ठ इतिहास प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि विद्यार्थी को प्रत्येक पल में ज्ञान और आनंद का समावेश करके आगे बढ़ना चाहिए। पार्टी में एमए प्रथम वर्ष की संगीता को मिस फ्रेशर, विकास को मिस्टर फ्रेशर और निकिता को मिस पर्सनालिटी चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रितु, नेहा इत्यादि ने मंच संचालन किया। स्वागत पार्टी के आयोजन में प्रिया, प्रियंका, आशा रानी, अंजू, हिमानी, तन्नु, निशा, भतेरी, बेबी चौधरी, सुनीता, प्रीति, कविता, प्रीतम, राजू, अजय, बिजेंद्र इत्यादि विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर जितेन्द्र, डॉ. अजय कुमार, अजय सिंह और डॉ. राजपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed