{"_id":"6941c1808f9ae4d077051c52","slug":"sand-art-show-organized-to-commemorate-the-martyrdom-of-the-brave-sahibzadas-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-129540-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वीर साहिबजादों की शहादत पर सैंड आर्ट शो आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वीर साहिबजादों की शहादत पर सैंड आर्ट शो आयोजित
विज्ञापन
16jjrp09- झज्जर स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को आयोजित सैं
झज्जर। हरियाणा सरकार की तरफ से श्री गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सैंड आर्ट शो व जिलास्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की। मंगलवार को वीर बाल दिवस मनाया गया।
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में एनएसबी प्रोडक्शन के कलाकारों ने भव्य सैंड आर्ट शो प्रस्तुत किया, जिसके माध्यम से स्क्रीन पर चार साहिबजादों की शहादत का सजीव चित्रण किया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, शिक्षा विभाग तथा हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन हुआ।
यहां सैंड आर्ट शो एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। मौके पर एनएसबी प्रोडेक्शन के कलाकार निम्मी सिंह बेदी, मनीषा स्वर्णकार और राजेश जोशी की टीम ने सैंड आर्ट के माध्यम से साहिबजादा अजीत सिंह, साहिबजादा जुझार सिंह, साहिबजादा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा फतेह सिंह के शौर्य, बलिदान और त्याग के प्रसंगों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
सैंड आर्ट शो में एनएसबी की कलाकार मनीषा स्वर्णकार ने दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को रेत कला के माध्यम से जीवंत किया। इसके अतिरिक्त वीर बाल दिवस विषय पर हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी एवं संस्कृत भाषाओं में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीईओ रतिंदर सिंह, डिप्टी डीईओ अनिल शर्मा, प्राचार्य जोगेंद्र धनखड़ और प्राध्यापक कृष्ण वशिष्ठ उपस्थित रहे।