{"_id":"695eafcdfcaf257c4f086e64","slug":"samant-jakhar-took-two-wickets-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-130357-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सामंत जाखड़ ने दो विकेट किए हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सामंत जाखड़ ने दो विकेट किए हासिल
Thu, 08 Jan 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा और आंध्र प्रदेश की टीम के बीच खेला गया विजय हजारे ट्रॉफी का क्रिकेट मैच खराब रोशनी के चलते टाई हो गया। झज्जर के सेक्टर-6 निवासी सामंत जाखड़ ने दो विकेट हासिल किए। वहीं, शहर झज्जर निवासी यशवर्धन दलाल ने एक कैच पकड़ा।
बेंगलुरु के अलूर क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और आंध्र प्रदेश की टीम के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का क्रिकेट मैच खेला गया। आंध्र प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम 49.5 ओवरों में 324 रनों पर ऑल आउट हो गई।
इस दौरान बल्लेबाजी में सामंत जाखड़ ने एक छक्के की मदद से 11 रन और यशवर्धन दलाल ने एक रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्र की टीम ने 48 ओवरों में सात विकेट पर 307 रन बनाए। इस दौरान खराब रोशनी के चलते मैच पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद वीजेडी मैथड से निर्णायकों ने मैच को टाई घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान गेंदबाजी में सामंत जाखड़ ने चार ओवरों में 38 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं, यशवर्धन दलाल ने एक कैच पकड़ा। हरियाणा की टीम का अगला मैच आठ जनवरी को दिल्ली की टीम के साथ होगा।