फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sakshi malik, welcome, welcome in bahadurgarh, sakshi malik, bahadurgarh

बहादुरगढ़ बनेगा प्रदेश में सबसे पहले अभिनंदन का ‘साक्षी’

Tue, 23 Aug 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Tue, 23 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
sakshi malik, welcome, welcome in bahadurgarh, sakshi malik, bahadurgarh
एसपी जशनदीप सिंह - फोटो : bureau
रियो ओलंपिक में देश को कुश्ती में कांस्य पदक दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक का बुधवार सुबह अपने प्रदेश हरियाणा में प्रवेश करने पर बहादुरगढ़ में भव्य अभिनंदन किया जाएगा। साक्षी को बुधवार के लिए स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया गया है। साक्षी मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और स्थानीय विधायक नरेश कौशिक के साथ खुद साक्षी को आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन


रातभर चलीं तैयारियां
बुधवार सुबह 8 बजे साक्षी मलिक दिल्ली से हरियाणा में प्रवेश करते वक्त बहादुरगढ़ आएंगी। बहादुरगढ़ में प्रवेश करने पर पहलवान साक्षी का सेक्टर-6 स्थित हुडा के सामुदायिक केंद्र प्रांगण में अभिनंदन होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उनके सहयोग मंत्री और स्थानीय विधायक नरेश कौशिक के साथ अन्य खेल प्रेमियों द्वारा साक्षी का जोरदार अभिनंदन किया जाएगा। अभिनंदन समारोह में साक्षी मलिक और उनके कोच सहित परिजन भी उपस्थित रहेंगे। प्रशासन के अमले ने चंडीगढ़ से सीएम के कार्यक्रम की सूचना आते ही तैयारी शुरू कर दी। झज्जर से डीसी आरसी बिढान, एडीसी नरहरि बांगड़, एसपी जशनदीप सिंह देर शाम बहादुरगढ़ पहुंच गए। वे खुद हिदायतें देकर कार्यक्रम की तैयारी कराते रहे। विधायक नरेश कौशिक खुद इस मौके पर मौजूद रहे। सामुदायिक केंद्र में बड़ी घास को रातोंरात काटकर बैठने के लिए ठीक बनाया जाएगा। सभा के के लिए 30 गुणा 60 फुट का मंच बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


राज्य अतिथि होंगी साक्षी
विधायक नरेश कौशिक ने बताया कि साक्षी को सरकार ने राज्य अतिथि का दर्जा दिया है। दिल्ली-हरियाणा के टीकरी बॉर्डर पर सरकार की ओर से साक्षी की अगवानी की जाएगी और बॉर्डर से सेक्टर-6 में सभास्थल तक शानदार जुलूस में लाया जाएगा। केंद्र सरकार के भी कुछ मंत्रियों के स्वागत समारोह में पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री दिल्ली से बाई रोड बहादुरगढ़ पहुंचेंगे। मंत्रियों और अन्य 15-20 प्रमुख लोगों के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी रहेगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। कुछ पुलिसकर्मी तो रात को ही तैनात कर दिए गए। सुबह तक करीब 300 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छिक्कारा देंगे चांदी की गदा
पहलवान साक्षी मलिक के स्वागत के लिए बहादुरगढ़ में अन्य लोगों ने अपने स्तर पर भी तैयारियां की हैं। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सतीश छिक्कारा, उनके साथी सेक्टर-6 की पहली पुलिया पर साक्षी को चांदी की गदा भेंट करेंगे। छिक्कारा ने बताया कि साक्षी के साथ उनके पिता, कोच, काफी संख्या में अन्य प्रशंसक भी मौजूद रहेंगे। लड्डू बांटकर भी साक्षी की जीत की खुशी का इजहार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed