फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Saksham scheme burdens unemployment allowance, interest of youth increases

Jhajjar-Bahadurgarh News: सक्षम योजना पड़ी बेरोजगारी भत्ते पर भारी, युवाओं का बढ़ा रुझान

Thu, 07 Dec 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 07 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Saksham scheme burdens unemployment allowance, interest of youth increases
झज्जर। कुछ साल पहले तक बेरोजगारी भत्ते का आवेदन करने के लिए रोजगार कार्यालय के बाहर लाइन लगती थी। सिफारिश तक करवाई जाती थी, लेकिन सक्षम योजना शुरू होने के बाद युवाओं में बेरोजगारी भत्ते के प्रति रुझान न के बराबर रह गया है। इस साल बेरोजगारी भत्ते के लिए केवल 64 युवाओं ने ही आवेदन किया है जबकि सक्षम योजना के तहत 5276 युवाओं ने आवेदन किए हैं। सक्षम योजना में युवाओं को काम मिलने पर प्रति घंटा 60 रुपये मानदेय मिलता है इसलिए उनका रुझान इस योजना की तरफ बढ़ा है।
विज्ञापन

रोजगार विभाग ने एक से 30 नवंबर तक बेरोजगारी भत्ते के लिए फाइल जमा कराने का समय निर्धारित किया था लेकिन केवल 64 लोगों ने ही आवेदन किया। इसमें से भी 38 आवेदन ऐसे हैं, जो पहले से ही बेरोजगारी भत्ता ले रहे हैं यानी अपनी फाइल दोबारा से अपडेट कराई है। केवल 26 युवा ही नए हैं। इसके सापेक्ष सक्षम योजना का लाभ लेने के लिए 5276 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन


सक्षम योजना के लिए इसलिए बढ़ा रुझान
नए नियम के अनुसार अब सक्षम योजना के तहत आवेदन करने वाले युवाओं को काम मिलने पर 60 रुपये प्रति घंटा की दर से अतिरिक्त लाभ मिलता है। इसमें 25 प्रतिशत राशि रोजगार विभाग और 75 प्रतिशत राशि संबंधित विभाग द्वारा दी जाती है। इसमें अच्छी कमाई होने की वजह से ही युवा इस योजना में आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्षम योजना के तहत आए आवेदन
कक्षा स्वीकृत तैनाती
स्नातकोत्तर 765 3
स्नातक 1570 3
बारहवीं 2941 0

बेरोजगारी भत्ते के तहत मिलने वाली राशि
12वीं- 900
स्नातक-1500
स्नातकोत्तर-1500

सक्षम योजना के तहत मिलने वाली राशि
12वीं- 900

स्नातक-1500

स्नातकोत्तर-3000
(सक्षम युवाओं को काम मिलने पर प्रति घंटे के हिसाब से 60 रुपये मानदेय दिया जाता है।)


इस बार बेरोजगारी भत्ते के लिए 64 आवेदन आए हैं जबकि सक्षम योजना के तहत 5276 युवाओं को पंजीकृत किया गया है। नियमानुसार विभाग कार्रवाई कर रहा है।
सुनीता फौगाट, जिला रोजगार अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed