फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sailing player Anil won gold medal in Asian Games in 2010

नौकायन खिलाड़ी अनिल ने 2010 में जीता था एशियन गेम में स्वर्ण पदक

Sat, 13 Mar 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sailing player Anil won gold medal in Asian Games in 2010
दौड़ लगाते सुरेंद्र। फाइल फोटो - फोटो : Jhjhar
झज्जर। रूडियावास गांव के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में मारे गए खानपुर खुर्द गांव के अनिल कुमार गहलावत नौकायन के बेहतरीन खिलाड़ी भी थे। उन्होंने 2010 में चीन में आयोजित एशियन गेेम में स्वर्ण पदक भी जीता था। अनिल ने साउथ एशियन चैंपियनशिप, एशियन चैंपियनशिप में 6 स्वर्ण पदक भी जीते थे। इसके अलावा उन्होंने अनेक रजत पदक व कांस्य पदक विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीते थे। वह हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत 2013 में हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुए थे। भारतीय सेना की ग्रनेडियर रेजिमेंट में कार्यरत रहते हुए 2010 में अनिल कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।
विज्ञापन

साथी खिलाड़ी महेंद्रगढ़ के सूबेदार इंद्रपाल व जींद सूबेदार चांद सिंह ने बताया कि अनिल कुमार 2006 में भारतीय सेना की ग्रेनेडियर रेजीमेंट में भर्ती हुए थे और वह काफी मिलनसार थे। खेलों के प्रति शुरू से ही उनकी रुचि थी। अनिल के दो बच्चे हैं। जिनका नाम लक्ष्या (5) और दक्ष है। बेटा दक्ष डेढ़ साल का है। उनके पिता रामकिशन का भी करीब डेढ़ वर्ष पहले निधन हो गया था। बहन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

सुरेंद्र अहलावत भी थे एथलेटिक्स खिलाड़ी
हादसे में गोच्छी के सुरेंद्र अहलावत की भी मौत हुई है। वह धावक थे। कई वर्षों से मधुबन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रेक्टिस करते थे। सुरेंद्र अहलावत 3 बार दौड़ में राष्ट्र स्तर पर भाग ले चुके थे। शुक्रवार की सुबह पानीपत में यातायात पुलिस के इंचार्ज अनिल कुमार गांव गोच्छी में सुरेंद्र के अहलावत के पास पहुंचे। सुरेंद्र के पिता सतबीर ने बताया कि वह अनिल की बीमार मां को देखने उसके साथ खानपुर खुर्द गया था। जब अनिल अपने साथी सुरेंद्र अहलावत को लेकर अपनी इनोवा गाड़ी में खानपुर खुर्द जा रहा था तो नोगांवा व रूडियावास गांव के पास कैंटर के साथ टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोपहर बाद सुरेंद्र का गांव की श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुरेंद्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

सामान्य अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद

सामान्य अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed