फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ruckus outside car showroom, allegations of assault

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार शोरूम के बाहर किया हंगामा, मारपीट का आरोप

Wed, 18 Feb 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 18 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ruckus outside car showroom, allegations of assault
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड स्थित एक कार शोरूम के बाहर युवक ने हंगामा कर दिया। युवक पर गाड़ी सड़क के बीच लगाकर हंगामा करने व मारपीट करने का आरोप है। आरोपी ने इसी शोरूम से ही यह कार खरीदी थी। सेक्टर 6 थाना पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सांखोल निवासी बनीश राठी का कहना है कि वह गांव सांखोल के टाटा शोरूम में टीम लीडर है। सोमवार को शोरूम में काम कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब चार बजे सोनू नाम का युवक नेक्सन कार लेकर शोरूम के बाहर आया। उसने हमारे यहीं से वह कार खरीदी थी।
विज्ञापन

कार को सड़क के बीच खड़ी करके वह गाली-गलोज करने लगा। समझाने की कोशिश की तो नहीं माना और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। फिर हम जब वापस शोरूम में जाने लगे तो रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी। फिर कार की छत पर चढ़कर हंगामा किया। इतना ही नहीं, कर्मचारी कमल व आनंद के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पर मुझ पर भी हमला कर दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उधर, सेक्टर 6 थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed