फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ruckus of jobbers on telling less weight of wheat

Jhajjar-Bahadurgarh News: गेहूं का वजन कम बताने पर आढ़तियों का हंगामा

Thu, 27 Apr 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 27 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ruckus of jobbers on telling less weight of wheat
बादली। अनाज मंडी में गेहूं की तौल में गड़बड़ी मिलने पर जानकारी पर आढ़तियों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर नायब तहसीलदार ने पहुंचकर किसानों को समझाया और दोबारा से तौल करवाने का आश्वासन देकर आढ़तियों को शांत किया। बाद में किसानों ने वेयरहाउस के निकट एक निजी धर्मकांटे में तौल करने को लेकर सहमति बनी। वहीं मापतोल सही तरीके से नहीं होने से मंडी से गेहूं का उठान नहीं हो रहा है और मंडी में किसानों के लिए गेहूं रखने की जगह नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह ही किसानों को जब गेहूं की खरीद करने वाली एजेंसी एचडब्ल्यूसी वेयरहाउस से गेहूं का वजन कम बताए जाने की सूचना मिली तो किसान मंडी कार्यालय में एकत्रित हो गए। आढ़ती बलवान, रामचंद्र, कृष्ण, जयभगवान, प्रवीन, प्रदीप, बदलू, संजय और राकेश ने बताया कि वेयरहाउस में प्रति गाड़ी 4 से 6 टन गेहूं कम बताया गया है जबकि उन्होंने पूरा वजन गाड़ी में भेजा था। आढ़तियों ने बताया कि धर्मकांटा संचालक के साथ अधिकारियों की मिलीभगत के चलते मापतोल में गड़बड़ की गई है जो कि किसानों और आढ़तियों के साथ धोखा है। आढ़तियों के विरोध के दौरान नायब तहसीलदार सतबीर सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया। बाद में दो जगह पर वजन करने का लेकर सहमति बनी और मंडी में कामकाज शुरू किया गया।
विज्ञापन

उठान बाधित
मंडी में उठान कम होने से आढ़तियों के साथ-साथ किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में 58 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई है, लेकिन उठान नहीं हो रहा है जिसके चलते मंडी में गेहूं रखने की जगह नहीं है। पिछले कई दिनों से उठान धीमी गति से चल रहा है लेकिन अब दो दिनों से पूरी तरह से बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
धर्मकांटे पर ज्यादा वजन होने के चलते खराबी आ गई है। इसी खराबी के चलते वजन सही तरीके से नहीं हो सका है। अब गेहूं का वजन झज्जर के वेयरहाउस और जहांगीरपुर के एक निजी धर्मकांटे पर किया जाएगा। ऐसे में दो दिनों से उठान न होने की समस्या बन गई और अब जल्द ही उठान की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
-रमन, मंडी सुपरवाइजर


-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed