{"_id":"666f6342841c45c4c1012b64","slug":"rohit-who-won-the-election-in-england-was-welcomed-in-sector-6-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107980-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: इंग्लैंड में चुनाव जीतने वाले रोहित का सेक्टर-6 में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: इंग्लैंड में चुनाव जीतने वाले रोहित का सेक्टर-6 में स्वागत
Mon, 17 Jun 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
रोहित अहलावत का बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 में पहुंचने पर सम्मान करते गण्यमान्य।
बहादुरगढ़। इंग्लैंड में पहले टाउन काउंसलर व अब बोरो काउंसलर बनने पर रोहित अहलावत का बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों व अनेक सेक्टरवासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और उनका फूल मालाओं से सम्मान किया। शहर के सेक्टर-6 निवासी रोहित अहलावत ने पिछले साल ब्रिटेन में टाउन काउंसलर का चुनाव जीता था और एक साल भीतर ही उन्होंने बोरो काउंसलर का चुनाव जीत लिया है। किंगडम बोरो काउंसिल के हाओकेडन वार्ड से रोहित ने लगातार दूसरी जीत हासिल की है। यह वार्ड सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटस का गढ़ है। यहां कंजरवेटिव पार्टी का जनाधार भी नहीं हैं। फिर भी कंजरवेटिव पार्टी के आदेश पर रोहित ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके प्रधानमंत्री भारतवंशी ऋषि सुनक हैं।
हाओकेडन वार्ड से जीतने वाले रोहित अहलावत पहले भारतीय बने हैं। जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन व भारतीय किसान संघ प्रदेशाध्यक्ष सतीश छिकारा, समाजसेवी दिनेश कौशिक, पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, जिला पार्षद संजय दलाल, भाजपा जिलामंत्री नरेश भारद्वाज, आप नेता कुलदीप छिकारा, पूर्व पार्षद रोशन मलिक, समाजसेवी गजानंद गर्ग, पूर्व पार्षद जितेंद्र राठी, महिपाल गुलिया, तेजा पहलवान ने कहा कि रोहित अहलावत ने इंग्लैंंड में हरियाणा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। यह हमारे लिए गाैरव की बात है। ऐसी प्रतिभाओं की वजह से आज भारत गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारतीय किसान संघ प्रदेशाध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि हरियाणा के छोरे रोहित अहलावत ने इंग्लैंड में लठ गाड़ दिया है। हमें हमेशा इस बात का गर्व रहेगा।
इस अवसर पर जयवीर भारद्वाज, जोगेंद्र दलाल, सहदेव दहिया,जयवीर हुड्डा, सुरेंद्र बेनीवाल, लाभचंद शर्मा, जोगी ठेकेदार, अनिल शर्मा, रमेश शर्मा, आनंद शांडिल्य, टीनू दहिया, गजेंद्र यादव, रघुबीर कौशिक, जयवीर यादव, सूबेदार सत्यव्रत कादयान समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।