{"_id":"ecca04eab36402c3816a78209f556b4a","slug":"rodways-will-run-soon-per-km-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में किलोमीटर स्कीम के तहत बसें जल्द : पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज में किलोमीटर स्कीम के तहत बसें जल्द : पंवार
ब्यूूराो/अमर उजाला/झज्जर
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज यूनियनों की तल्खी के बावजूद सरकार रोडवेज में किलोमीटर योजना को लागू करने की तैयारी में है। परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। किलोमीटर स्कीम के तहत भी जल्द ही बसें परिवहन बेड़े में शामिल होने जा रही हैं।
प्रदेश में छात्राओं के लिए विशेष बसें भी चलाई जाएगी, जिनमें महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। जटिया धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे परिवहन मंत्री ने कहा कि जल्द ही ड्राइवरों की भर्ती प्रक्रिया भी सरकार द्वारा पूरी कर ली जाएगी। बता दें कि रोडवेज कर्मचारी यूनियन एलान कर चुकी हैं कि रोडवेज में किलोमीटर बेस योजना को लागू नहीं होने देंगे। इसको लेकर रोडवेज का चक्का जाम भी हो चुका है। योजना में बस, चालक प्राइवेट होगा ओर कडंक्टर रोडवेज का। मंत्री ने कहा कि जल्द ही इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बड़े- बड़े गांवों में भी हाउसिंग बोर्ड द्वारा मकान बनाने की नीति पर सरकार विचार कर रही है। भाजपा सरकार गरीबों को आवास मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई गई योजना के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है।
क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर सबका विकास कर रही भाजपा
प्रदेश सरकार जात-पात व क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर सबका साथ-सबका विकास के लिए सरकार सर्वजन हित की सोच के साथ आगे बढ़ रही है। हर वर्ग को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। पंवार गुरु रविदास की 639वीं जयंती पर 21 फरवरी को रोहतक में प्रस्तावित राज्य स्तरीय समारोह के लिए लोगों को निमंत्रण देने आए थे। समारोह में सीएम बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। इससे पहले उन्होंने धर्मशाला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संत रविदास, संत कबीर, महर्षि वाल्मिकी, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसी महान शख्सियत की जयंती राज्यस्तर पर मिलजुल कर मनाने का सरकार ने फैसला लिया है। चूंकि महान संत महात्मा व शख्सियत किसी एक जाति/समाज/धर्म के नहीं होते बल्कि पूरे राष्ट्र के आदर्श होते हैं। ऐसे में सरकार ने सराहनीय निर्णय लेते हुए अपना दायित्व निभाने का काम किया है और प्रदेश की जनता मिलजुल कर महान विभूतियों की जयंती को मनाने जा रही है। 21 फरवरी को प्रदेश भर से भारी संख्या में विभिन्न समाज के लोग रोहतक पहुंचकर संत गुरू रविदास को एक साथ नमन करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कांता देवी, पूर्व विधायक दरियाव सिंह राजौरा, सुनीता चौहान, अनिल तंवर व राजेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।