फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Robbery, kidnapping attempt from property dealer

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रॉपर्टी डीलर से लूटपाट, अपहरण की कोशिश

Thu, 25 Jul 2024 06:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 25 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Robbery, kidnapping attempt from property dealer
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-2 में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट कर चार बदमाशों ने सोने की चेन और 70 हजार रुपये छीन लिए। प्रॉपर्टी डीलर ने युवकों पर अपहरण करके मारपीट करने जैसे आरोप लगाए। शहर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

वारदात सेक्टर-2 निवासी अनिल उर्फ निन्नी के साथ हुई है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल ने बताया कि वह श्रीबालाजी प्रॉपर्टीज के नाम से हिरण कूदना मोड़ घेवरा में कार्यालय चलाता है। 22 जुलाई की देर रात वह अपनी कार में अपने घर के लिए चला था। आरोप है कि वह टीकरी बॉर्डर से अग्रवाल प्रॉपर्टी के पास पहुंचा तो एक सफेद रंग की कार उसकी गाड़ी के आगे आकर रुकी। कार से 4 युवक उतरे। चारों युवक जबरदस्ती उसकी कार में घुस गए। जिनमें से दो युवकों को वह पहचानता है। दोनों युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हथियार तान दिया। उनमें से एक ने उसके गले में रस्सी डाल कर पीछे खींच लिया और चारों ने कार में उसके साथ मारपीट की। जबरदस्ती उसके गले से सोने की चेन और पैंट की जेब से 70 हजार रुपये लूट लिए। चारों में से एक युवक कार लेकर आगे आगे चल रहा था और पीछे वह अपने कार में था। उसके साथ तीन युवक कार में ही थे।
विज्ञापन

अनिल का आरोप है कि उन्होंने उसका अपहरण करके जबरदस्ती गाड़ी चलवाई और तीनों गाड़ी में बैठे रहे। जिनमें से एक ने उसके गले में रस्सी डाल रखी थी। वे उसे सेक्टर-9 के ठेके के पास ले गए। उसे कार से नहीं उतरने दिया। एक युवक ने उससे लूटे हुए रुपये से शराब ली और उसके मोबाइल फोन को भी गाड़ी में स्विच ऑफ करके छिपा दिया। परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। उसे उसकी कार में बंद करके पैसे और सोने की चेन छीनकर अपहरण करके ले गए थे। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अभी तक डर के मारे उसने अपने परिवार को यह बात नहीं बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन...

अनिल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

-हरीश कुमार, एसएचओ, थाना शहर बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed