फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   robbery in bahadurgarh

आभूषण व्यापारी के कर्मचारी से बदमाशों ने 25 लाख का सोना लूटा

Mon, 01 Mar 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
robbery in bahadurgarh
बहादुरगढ़। रोहतक से दिल्ली लौट रहे आभूषण कारोबारी के एक सेल्समैन से शनिवार शाम को बहादुरगढ़ क्षेत्र में बदमाशों ने लगभग 25 लाख रुपये का सोना लूट लिया। बदमाशों ने सेल्समैन पर ईंट और तेजधार हथियार से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। थाना सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

दिल्ली के आदर्श नगर निवासी आभूषण व्यापारी संजय का सेल्समैन धवल श्रीवास्तव शनिवार को 700 ग्राम सोने के आभूषण बिक्री के लिए रोहतक ले गया था। रोहतक में धवल ने शिव ज्वेलर्स फर्म को अंगूठी और कानों की बालियों की सप्लाई दी। पुलिस के मुताबिक, 210 ग्राम सोने की बिक्री के बाद बाकी सोने के आभूषण बच गए। इसे लेकर वह अपनी आई-20 गाड़ी से शनिवार शाम करीब सवा छह बजे रोहतक से दिल्ली के निकल पड़ा। धवल ने बताया कि उसे टीकरी बॉर्डर के रास्ते दिल्ली जाना था, लेकिन किसानों के आंदोलन की वजह से टीकरी बॉर्डर और झाड़ौदा बॉर्डर बंद हैं, इसलिए उसे रास्ता बदलना पड़ा। वह सिद्धिपुर लोवा के रास्ते दिल्ली की तरफ जा रहा था। बहादुरगढ़ के थाना सदर क्षेत्र में सिद्धिपुर गांव का पास तालाब के निकट वह पहुंचा तो काले रंग की पल्सर बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। धवल ने बताया कि कार रुकते ही बाइक पर पीछे बैठा बदमाश उतरकर कार में घुस गया और उसके माथे पर ईंट से वार कर दिया। धवल का कहना है कि सिर में ईंट लगने से कुछ पल के लिए उसके सामने अंधेरा छा गया। इसके बाद बदमाशों ने तेजधार हथियार से उसकी बाजू वार किया और उनसे करीब 500 ग्राम सोने के आभूषण, मोबाइल और कुछ नकद राशि छीनकर भाग गए। अंधेरा होने के कारण वह बदमाशों की बाइक का नंबर भी नहीं देख पाया।
विज्ञापन

धवल श्रीवास्तव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती की आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली में ही रहता है। लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। सदर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले के बारे में कुछ कह पाएंगे। घटनास्थल के आसपास से भी पुलिस कुछ पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed