फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rob Road's condition is bad, drivers are troubled

भक्ति और ज्ञान एक दूसरे के पूूरक : योगेश रंजन

Thu, 28 Nov 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 28 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Rob Road's condition is bad, drivers are troubled
झज्जर। सिद्ध श्री 108 बाबा कांशीगिरि मंदिर में 229वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखकर भगवान विष्णु व एकादशी माता की विधि विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

पंडित देवेश शर्मा ने कहा कि मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहते हैं। इस दिन एकादशी माता की उत्पति हुई थी। एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। सुंदरकांड वाचक योगेश रंजन ने कहा कि भक्ति और ज्ञान एक दूसरे के पूरक है। सुभाष वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ वाचक योगेश रंजन, देवेश शर्मा, दिनेश दुजाना, सतीश वर्मा, भारत भूषण नंदा, राजेंद्र वधवा, सुरेश गाबा, शिवम तनेजा सहित श्रद्धालुओं ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया।
विज्ञापन

ओम-उमा गुलाटी को उनके जन्मदिन पर श्रद्धालुओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भजन दिनेश दुजाना ने विनती है बजरंग बाला, सुन लो हे अंजनी के लाला, राजेंद्र वधवा ने मन डारे जे तू बाला जी ने ध्यासी कष्ट तेरा सगड़ा कट जा सी.. योगेश रंजन ने बजरंग के आते आते कही भोर हो ना जाए रे, ये राम सोचते है...भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। सुंदरकांड पाठ विश्राम पर श्री हनुमान चालीसा, बाबा चालीसा, आरती के उपरांत उमा गुलाटी की ओर से मीडिया प्रभारी विनोद भूटानी, ऊमंग खुराना ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर समिति के वीके शर्मा, पदम खट्टर, प्रदीप काठपालिया, सुभाष वर्मा, विकास नरुला, नयन हंस, वीरेंद्र कालू वर्मा, डॉ. सुभाष नागपाल , हेमंत वर्मा, रुद्र कौशिक, शांति कटारिया, शीला चुघ, गणेश दास वर्मा, वंशू वर्मा, सक्षम वर्मा, गनपत राय वर्मा, अशोक सलूजा, जय प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed