{"_id":"6570d51114479c0adb091cbc","slug":"roadways-employees-will-surround-cm-residence-on-10th-dahiya-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-6093-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 को रोडवेज कर्मचारी सीएम आवास का घेराव करेंगे : दहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 को रोडवेज कर्मचारी सीएम आवास का घेराव करेंगे : दहिया
Thu, 07 Dec 2023 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर के बस स्टैंड पर बुधवार को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा डिपो कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान विजय माजरा ने की एवं संचालन डिपो सचिव दिनेश डीघल ने किया। मीटिंग में राज्य उप प्रधान जयकुंवार दहिया, प्रवीण डीघल, राज्य कार्यालय सचिव सतबीर मुंढाल एवं केंद्रीय कमेटी सदस्य महिपाल दुबलधन उपस्थित रहे।
प्रधान जयकुंवार दहिया, प्रवीण डीघल, सतबीर मुंढाल एवं महिपाल ने बताया कि हरियाणा सरकार रोडवेज कर्मचारियों के मांग मुद्दे लेकर गंभीर नहीं है। कर्मचारियों के अर्जित अवकाश में कटौती कर जले पर नमक डालने काम किया गया हैं। कर्मशाला के कर्मचारियों को सदियों से मिलने वाले त्योहारों की छुट्टी बंद कर भद्दा मजाक किया है। उन्होंने बताया कि लगातार 7 वर्ष के कर्मचारियों के दीपावली पर दिए जाने वाले बोनस को डकार गई है। आने वाली 10 दिसंबर को रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर करनाल स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हजारों कर्मचारी प्रर्दशन एवं घेराव कर रोष प्रकट करेंगे। रोडवेज कर्मचारी जनता के सहयोग से 28 दिसबंर को एक दिन की चक्का जाम व हड़ताल करते हुए आगामी आंदोलन का बिगुल बजाने का काम करेंगे। इस अवसर पर अमरपाल, जयबीर, बिजेंद्र, दीपक, निटटू, भोलूराम, विक्रम, कर्मवीर, अजीत कुमार,अश्वनी, राजेश कुमार, जगपाल मौजूद रहे।