फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Roadways clerk murdered with an ax

दूबलधन में छत पर सो रहे रोडवेज लिपिक की कुल्हाड़ी से हत्या

Sat, 19 Sep 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways clerk murdered with an ax
थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव दूबलधन पाना बिध्याण में शुक्रवार रात रोडवेज लिपिक पर अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। इस दौरान साथ सो रही पत्नी की नींद खुली तो आरोपी फरार हो गया। इसके बाद परिजन खून से लथपथ रोडवेज लिपिक 48 वर्षीय ओमप्रकाश को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जयभगवान नागरिक अस्पताल पहुंचे। पुलिस थाना प्रभारी ने मौका मुआयना करने के बाद उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। बेरी डीएसपी नरेश कुमार, थाना प्रभारी जयभगवान व एफएसएल की टीम ने गांव दूबलधन में घटनास्थल का दौरा कर जरूरी तथ्य जुटाए। इस दौरान छत पर कुल्हाड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव दूबलधन पाना बिध्याण निवासी ओमप्रकाश पुत्र पृथ्वी सिंह झज्जर रोडवेज डिपो में लिपिक के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार रात वह अपनी पत्नी के साथ छत पर सो रहा था। आधी रात को एक अज्ञात हमलावर छत पर आया और ओमप्रकाश की गर्दन व मुंह पर कुल्हाड़ी से वार कर दिए। शोर सुनकर उसकी पत्नी उठी तो हमलावर फरार हो गया। इसके बाद ओमप्रकाश को झज्जर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या किसने की है और हत्या के पीछे कारण क्या रहे इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। बेरी थाना प्रभारी जयभगवान ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक ओमप्रकाश की तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी लड़की शादीशुदा है। परिवार में पत्नी के अलावा करीब 73 वर्षीय मां है।
विज्ञापन

गांव दूबलधन पाना बिध्याण निवासी ओमप्रकाश की मौत होने की सूचना झज्जर के नागरिक अस्पताल से मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी तथ्य जुटाए। घटनास्थल से पुलिस को कुल्हाड़ी बरामद हुई है। आशंका है कि इसी से ओमप्रकाश की हत्या की गई है। इस बारे में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयभगवान, पुलिस थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed