फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Roads submerged in 20 minutes of rain

Jhajjar-Bahadurgarh News: 20 मिनट की बारिश में जलमग्न हुई सड़के

Thu, 22 Jun 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 22 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Roads submerged in 20 minutes of rain
झज्जर। मानसून से पहले बुधवार शाम हुई 20 मिनट कीबारिश में ही शहर की कई सड़के जलमग्न हो गई। गलियों में भी पानी भर गया। आवागमन में भी परेशानी हुई। जलभराव के कारण कई दुपहिया वाहनों में पानी भरने से बंद हो गए और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का कहना है कि नालों की सफाई समय पर न होने की वजह से मानसून से पहले हल्की बारिश में ही सड़कों का ये हाल है। मानसून में तो हालत और खराब हो जाएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र में बुधवार की शाम को अचानक मौसम बदला और बारिश हो गई। हालांकि बारिश होने से मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। देर शाम तक रुक रुक कर बारिश हुई लेकिन क्षेत्र में 6 एमएम बारिश हो चुकी है। करीब 20 मिनट बारिश हुई लेकिन इतनी सी बारिश में ही शहर की सड़कों पर पानी भर गया । शहर के निचले क्षेत्रों में अधिक जलभराव हुआ। शहर में सड़कों व गलियों में पानी भर गया था। पानी की वजह से दुपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी के अंदर से निकलते समय सड़कों पर भरे पानी के बीच बाइक व दुपहिया वाहन बंद होने की वजह से लोगों को घसीटकर पैदल ही बाहर निकालना पड़ा। शहर के पुराने बस स्टैंड, माता गेट, आंबेडकर चौक, बिकानेर चौक, सदर पुलिस थाने के सामने से गुजरने वाले रोड सहित विभिन्न स्थानों पर पानी भरने से परेशानी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

फसलों के लिए फायदेमंद रही बारिश
हालांकि बारिश धान की बुवाई के लिए लाभकारी है। जिले में करीब 35 हजार हेक्टेयर भूमि में बाजरे की फसल बोई जाती है। बारिश होने के साथ अब बाजरे की बिजाई भी शुरू हो जाएगी। जबकि करीब 35 से 40 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की रोपाई की जाती है। जिले में धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। मानसून की बारिश से ही किसानों की फसलों को फायदा होगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तकनीकी अधिकारी डॉ. ईश्वर सिंह जाखड़ ने कहा कि जिले में बारिश के बाद अब बाजरे की बिजाई का कार्य शुरू हो जाएगा। धान की रोपाई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
नालों की सफाई का कार्य चल रहा। जल्द ही नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
- मनदीप सिंह, एमई, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed