{"_id":"612a900b8ebc3e79c43fa5f2","slug":"road-jam-on-dhasa-border-bahadurgarh-news-rtk6223045164","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने ढांसा बार्डर किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने ढांसा बार्डर किया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादली। करनाल के पास टोल पर किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए ढांसा बार्डर पर किसानों ने जाम लगा दिया। गुलिया खाप प्रधान विनोद बादली और किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र डागर के साथ किसानों ने लकड़ी और अन्य सामान डालकर सड़क अवरुद्ध कर दी।
दोपहर करीब दो बजे किसानों ने जाम लगाया। जैसे ही आंदोलन में शामिल किसानों को करनाल में किसानों के ऊपर लाठीचार्ज की सूचना मिली तो उनमें रोष बन गया। कुछ ही देर बाद जब संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन स्थल पर जाम लगाने का आह्वान किया तो बार्डर पर किसानों ने अवरोधक डाल दिया। दिल्ली जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से जाम कर दिया। एक तरफ से पहले ही डेरा डाले हुए थे जबकि अब दूसरी तरफ से भी दिल्ली जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया। गुलिया खाप के प्रधान विनोद बादली ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जाम लगाया गया है जो कि करनाल में गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई तक जारी रहेगा।
किसान नेता वीरेन्द्र डागर ने कहा कि सरकार बार-बार किसानों पर लाठीचार्ज कराकर सब्र का बांध तोड़ने का प्रयास कर रही है ताकि हिंसा हो सके। लेकिन किसी भी सूरत में हिंसा नहीं करेंगे और अपनी मांगें पूरी होने तक शांतिप्रिय तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे। इस अवसर पर रामचन्द्र यादव, हिम्मल पहलवान, सतबीर, दलजीत डागर, कपूर, धर्मेन्द्र सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी
अचानक दिल्ली के सभी रास्ते बंद होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दिल्ली जाने के लिए कुछ वाहन चालकों ने छोटे ग्रामीण रास्तों का प्रयोग किया, लेकिन भारी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मात्र एक घंटे में भारी वाहनों की कतार ढांसा बार्डर पर बादली तक पहुंच गई।
-------
-फोटो 10 : ढांसा बार्डर पर अवरोधक लगाकर जाम करते किसान।