फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Road in Jardakpur is dilapidated, pedestrians are facing problems

Jhajjar-Bahadurgarh News: जरदकपुर में सड़क जर्जर, राहगीरों को हो रही परेशानी

Fri, 19 Apr 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 19 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Road in Jardakpur is dilapidated, pedestrians are facing problems
बादली। जरदकपुर गांव में दिल्ली से जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार कहने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रदीप, रामकुमार, सतनारायण, कर्मबीर और बॉबी का कहना है कि सड़क दयनीय हालत में है। यहां से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। दो पहिया वाहन चालक ही नहीं बल्कि बड़े वाहन चालक भी परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लगरपुर गांव सहित बुपनियां और गोयला कलां को भी दिल्ली से जोड़ती है और पूरा दिन लोगों का दिल्ली में आना जाना लगा रहता है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहन निकलते है लेकिन कोई ध्यान नहं दे रहा। आए दिन वाहनों के एक्सल टूट रहे हैं। रोड़ी और गढ्डे होने से दोपहिया वाहन चालकों को पंक्चर होने का डर बना रहता है। रात के समय दुर्घटनाएं हो रही हैं। मरम्मत कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में रोष बना है। ग्रामीणों ने अब एक बार फिर सरकार व प्रशासन से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है ताकि राहगीरों को परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed