फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Road construction stalled due to lack of labor and machinery

Jhajjar-Bahadurgarh News: लेबर व मशीनरी न मिलने से लटका सड़क का निर्माण

Mon, 18 Mar 2024 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 18 Mar 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Road construction stalled due to lack of labor and machinery
साल्हावास। बहु से-खोरड़ा गांव तक पांच किलोमीटर सड़क प्रशासनिक स्वीकृति व टेंडर प्रकिया पूरी होने के बाद भी नहीं बन सकी। 20 दिन पहले सड़क की ऊपरी परत को उतार दिया गया था, लेकिन अब तक सड़क पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसा करने से समस्या और बढ़ गई। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है। अधिकारियों का कहना है कि लेबर व मशीनरी न मिलने के कारण निर्माण लटका है।
विज्ञापन

करीब बीस दिन पहले लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा इस लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विक्रम देशवाल ने बताया कि मजदूर और मशीनरी में मिलने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक निर्माण कार्य शुरू होने की पूरी उम्मीद है। यहां बता दे कि
विज्ञापन

इस सड़क का निर्माण ढाई करोड़ की लागत से होना है। तमाम औपचारिकताओं के बाद काम शुरू भी हो गया। 20 दिन पहले सड़क की ऊपरी परत उतार दी गई, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। परत उतरने के बाद सड़क से गुजरने वाले वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। हादसों का डर बना रहता है। दर्जनों गांव के लोग इससे परेशान हैं। यह सड़क 13 वर्ष पूर्व 2010 में बनी थी। देखरेख के अभाव में अब बिल्कुल दयनीय स्थिति में है। लोगों को यहां से आने जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने विस में उठाया था मुद्दा
इस सड़क निर्माण का मुद्दा झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने विधानसभा सत्र में उठाया था। उनकी मांग पर इस सड़क के लिए ढाई करोड़ रुपये की राशि स्वीकार की गई थी। इस सड़क के पुनर्निर्माण से आसपास के बहु, खानपुर खुर्द, खानपुर कला, झोलरी, ढाणी, नयागांव, बहाला गांवों के लोगों को फायदा होगा।




श्रद्धालु और विद्यार्थी परेशान
सड़क के निर्माण न होने से खानपुर कला के गोगाजी मंदिर में आने जाने श्रद्धालुओं को भी सामना करना पड़ रहा है। मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। बहु कॉलेज में आने जाने वाली छात्राओं को भी हर रोज इस समस्या से रूबरू होना पड़ रहा है।


वर्जन
मशीनरी व लेबर न मिलने के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विक्रम देशवाल, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed