फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   road accident, two dead, haryana police inspector

कैंटर और इनोवा की टक्कर में हरियाणा पुलिस इंस्पेक्टर सहित दो की मौत

Fri, 12 Mar 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
road accident, two dead, haryana police inspector
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहन व सड़क पर पड़े शव। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। बहु-झोलरी मार्ग पर रूडियावास गांव के पास शुक्रवार की अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे इनोवा गाड़ी और कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में नौकायन खिलाड़ी एवं हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर और उसके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मातनहेल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भिजवाया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शवों को मृतकों के परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खानपुर खुर्द गांव निवासी रण सिंह ने बताया कि उसका भतीजा अनिल कुमार पुत्र रामकिशन हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। वह फिलहाल पानीपत में यातायात पुलिस थाना प्रभारी था। वह वीरवार रात को अपनी ड्यूटी के बाद इनोवा गाड़ी से पानीपत से अपने घर आ रहा था। उसकी मां की तबीयत खराब होने की वजह से उसको अस्पताल ले जाना था। पानीपत से आते समय अनिल कुमार अपने दोस्त के घर गोच्छी गांव में रुका और दोस्त सुरेंद्र पुत्र सुखबीर को लेकर अपने घर जा रहा था। शुक्रवार की अलसुबह करीब साढे़ तीन बजे जब वे रूडियावास गांव के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे एक कैंटर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में अनिल व सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मातनहेल पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भिजवाया।
विज्ञापन

नौकायन का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी था अनिल
इंस्पेक्टर अनिल कुमार नौकायन का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी था। एशियन गेम्स-2010 में उसने स्वर्ण पदक जीता था। इसके आधार पर वह हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती हुआ था। एक जनवरी 2021 को ही वह इंस्पेक्टर बना था। जबकि एक माह पहले ही उसे पानीपत में यातायात पुलिस प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राकेश कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी, मातनहेल।

अनिल कुमार को स्टार लगाते एसपी। फाइल फोटो।

अनिल कुमार को स्टार लगाते एसपी। फाइल फोटो।- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed