{"_id":"5d59a1a18ebc3e89a354271c","slug":"road-accident-three-people-injured-jhjhar-news-rtk512438527","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत, पिता-पुत्री सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत, पिता-पुत्री सहित तीन घायल
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक देखते हुए जांच अधिकारी।
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे 71ए पर बिरधाना मोड़ के पास एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार सड़क के साथ खाई में पलट गई। टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व कार में सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही दुजाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नौरंगपुर गांव निवासी रमेश अपनी पत्नी रेखा के साथ बाइक पर सवार होकर डीघल गांव में गया था। बताया जा रहा है कि रमेश की बहन डीघल गांव में शादीशुदा है और वह पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। रमेश अपनी पत्नी रेखा के साथ अपनी बहन से मिलने के लिए डीघल गांव गए थे। जब वे बहन से मिलकर अपने घर आ रहे थे तो बिरधाना मोड़ के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में रमेश की पत्नी रेखा और कार में सवार जैतपुर गांव निवासी सुनील पुत्र रामकुमार व उसकी पुत्री सिया घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से जब सामान्य अस्पताल लाने के लिए गाड़ी में सवार किया जा रहा था तो उस दौरान ही रमेश ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके बाद तीनों घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने रेखा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी सामान्य अस्पताल में पहुंच गए थे। जबकि घटना की सूचना राहगीरों की तरफ से पुलिस को भी दी गई।
विज्ञापन
सड़क से दस मीटर दूर गिरी कार
हादसे के समय कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया तथा कार ने चार पलटे खाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क से करीब दस मीटर की दूरी पर जा गिरी। हादसे के दौरान सभी को लगा कि शायद अब कार में सवार लोग नहीं बचेंगे। हादसे के तुरंत बाद सभी लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे व घायलों को कार से बाहर निकाला।
शव को सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। - प्रह्लाद सिंह, जांच अधिकारी पुलिस थाना, दुजाना।

खाई में गिरी कार।- फोटो : Jhjhar